एक्सप्लोरर

Ranchi Land Scam Case: जमीन घोटाले मामले विष्णु अग्रवाल से ED ने की पूछताछ, नहीं दे पाए कई सवालों का जवाब

Ranchi: ईडी छापेमारी के दौरान जब्त किए गए मोबाइल के डाटा से पता चला कि, विष्णु अग्रवाल ने छवि रंजन को गोवा की सैर करायी थी. इसके बदले छवि रंजन ने जमीन खरीद के मामले में विष्णु अग्रवाल की मदद की थी. 

Jharkhand News: झारखंड के रांची (Ranchi) के चेशायर होम रोड की एक एकड़ जमीन की धोखाधड़ी से खरीद-बिक्री मामले में कारोबारी विष्णु अग्रवाल से बुधवार 21 जूनको ईडी के हिनू स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ की गई. विष्णु अग्रवाल दिन के 11 बजे ईडी ऑफिस पहुंचे थे. हालांकि, ईडी के अधिकारियों ने जमीन से संबंधित जो दस्तावेज मांगे उनमें से कई दस्तावेज विष्णु अग्रवाल नहीं दे पाए. वहीं कई सवालों के जवाब भी विष्णु अग्रवाल नहीं दे पाए. पूछताछ के दौरान ईडी ने पहले उनसे और उनके पारिवारिक सदस्यों की संपत्ति से संबंधित जानकारी ली.

वहीं जमीन खरीद के मामले में पूछताछ के दौरान विष्णु अग्रवाल ने खुद को बेकसूर बताने की कोशिश की. हालांकि, वह इस सवाल का जवाब नहीं दे सके कि जमीन मालिकों ने सरकार के सर्किल रेट से कम कीमत पर उन्हें जमीन क्यों दी. साथ ही रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन ने गोवा यात्रा के बदले नामकुम स्थित पुगडू की जमीन खरीद में उनकी मदद की. इस संबंध में भी पूछताछ की गयी. पूछताछ के बाद शाम को विष्णु अग्रवाल को छोड़ दिया गया.

मोबाइल फोन से मिला ये डाटा

दस्तावेज में जालसाजी कर जमीन की खरीद बिक्री के मामले में ईडी ने विष्णु अग्रवाल सहित अन्य के ठिकानों पर चार नवंबर, 2022 को छापा मारा था. छापेमारी के दौरान जब्त किए गए मोबाइल के डाटा से इस बात की जानकारी मिली कि विष्णु अग्रवाल ने छवि रंजन को गोवा की सैर करायी थी. गोवा के ताज फोर्ट में छवि रंजन के रहने और खाने की व्यवस्था की गई थी. इसका पूरा खर्च विष्णु अग्रवाल ने उठाया था. हालांकि, इस बात को छिपाने के उद्देश्य से यात्रा की व्यवस्था एक ट्रेवल एजेंट के माध्यम से की गई थी. ट्रेवल एजेंट को नकद भुगतान किया गया था. वहीं जांच में पाया गया कि इसके बदले छवि रंजन ने नामकुम अंचल के पुगड़ू मौजा में जमीन खरीद के मामले में विष्णु अग्रवाल की मदद की थी. 

यह भी पढ़ें- Jharkhand Weather Update: झारखंड में लोगों को मिली गर्मी से राहत, आज इन जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
Jharkhand News: तेज रफ्तार का कहर...सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिजनों का आरोप- दो घंटे बंधक बनाकर रखा
झारखंड: तेज रफ्तार का कहर...सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिजनों का आरोप- दो घंटे बंधक बनाकर रखा
Ranchi News: कुएं में गिरे छोटे भाई को बचाने उतरा बड़ा भाई, दोनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
रांची: कुएं में गिरे छोटे भाई को बचाने उतरा बड़ा भाई, दोनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Viral Video: अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
Embed widget