एक्सप्लोरर

Jharkhand Weather Update: झारखंड में लोगों को मिली गर्मी से राहत, आज इन जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Jharkhand Weather Forecast: मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर और दक्षिण पूर्व जिलों, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, जामताड़ा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम में 22 जून को भारी वर्षा हो सकती है.

Jharkhand Weather News: झारखंड में धीरे-धीरे मानसून आगे बढ़ रहा है. बिपरजॉय चक्रवात के कारण कई हिस्सों में इसके पहुंचने में देरी हो रही है. वहीं मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि, अगले दो-तीन दिनों में भारी बारिश हो सकती है. बता दें कि, पूरे राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी और आसपास के इलाके में सबसे अधिक बारिश हुई. रांची के टाटीसिलवे में करीब 44 मिमी बारिश हुई थी. 

वहीं रामगढ़ में 42 और नामकुम में करीब 32 मिमी बारिश हुई. बारिश और बादल के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है. वहीं केवल पलामू प्रमंडल के जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक चल रहा है. रांची मौसम केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि, पूर्वोत्तर और दक्षिण पूर्व जिलों, मुख्य रूप से साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, जामताड़ा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम में 22 जून को भारी वर्षा हो सकती है.

वज्रपात होने कई लोगों की मौत
वहीं बुधवार को राज्य के अलग-अलग जगहों पर ठनका गिरने से कई लोगों की मौत हो गई. बता दें कि, लातेहार के बालूमाथ निवासी राजो देवी की ठनका गिरने से मौत हो गई. जबकि चतरा के सिमरिया प्रखंड के डाडी गांव में अमन कुमार व इटखोरी के शहरजाम गांव निवासी सन्नी कुमार की मौत हो गई. वहीं सिमडेगा के ठेठईटांगर में वज्रपात की चपेट में आने से 53 वर्षीय सामुएल लकड़ा की मौत हो गई. गढ़वा के मेराल थाना क्षेत्र स्थित श्यामा गांव निवासी दानी साहू (52) की भी मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गई. वहीं गिरिडीह के गावां थानांतर्गत पछियारीडीह में बुधवार शाम वज्रपात से दो महिलाओं की मौत हो गई.  इनमें सीमा देवी पति प्रकाश यादव (24) और निभा देवी पति गोविंद यादव (19) शामिल हैं. इसी जिले के बिरनी इलाके में वज्रपात से बहादुर तुरी (45) की मौत हो गई. उधर साहेबगंज के राजमहल थाना क्षेत्र में वज्रपात से 14 वर्षीय बालक झुमन यादव की मौत हो गई.

Jharkhand: झारखंड में न्यायपालिका पर छह लाख से ज्यादा मुकदमों का भार, HC में 37 केस 30 साल से पेंडिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget