एक्सप्लोरर

Jharkhand Corona Update: बेलगाम हो चुकी है कोरोना की रफ्तार, एक दिन में सामने आए 3553 नए मरीज

Jharkhand Coronavirus: झारखंड में कोरोना के कुल 3553 नए केस सामने आए हैं. राज्य की राजधानी में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1316 नए मामले दर्ज किए गए हैं. राज्य में कुल सक्रिय मामले 10990 हैं.

Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में हर दिन के साथ कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है. शासन-प्रशासन की तमाम मुस्तैदी के बाद भी प्रदेश में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. बुधवार को जारी किए गए कोरोना बुलेटिन के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में ही पूरे राज्य भर में 3,553 नए मामले सामने आए हैं. कोरोना के ये आंकड़े भयावह हैं और राज्य में तीसरी लहर की तस्दीक करने वाले हैं. राज्य की राजधानी रांची (Ranchi) में हर दिन सबसे ज्यादा कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं. पिछले 24 घंटों में रांची में 1,316 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है.

इन पांच जिलों में मिले सबसे ज्यादा मरीज
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक जहां रांची में सबसे ज्यादा 1316 नए मामले सामने आए तो वहीं इसके बाद जमशेदपुर में 658 मामलों के सामने आने से जिले में चिंता बढ़ गई है. राज्य के बोकारो जिले में 202 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है. तो वहीं धनबाद में 223 और कोडरमा में 112 लोगों के संक्रमित होने की खबर सामने आई है.

राज्य में कुल मामले 10 हजार पार
स्वास्थ्य विभाग ने पिछले 24 घंटों के आंकडों को जारी करते हुए बताया कि बुधवार को 3 हजार से ज्यादा मामलों की पुष्टि होने के साथ ही राज्य भर में कुल सक्रिय मामले बढ़कर 10990 हो गए हैं. इसी के साथ पिछले 24 घंटों में ठीक होने वाले लोगों की संख्या 244 रही है और इस महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या प्रदेश में 5149 है.

राज्य में ओमिक्रोन की पुष्टि नहीं
जहां देश भर में कई राज्यों ओमिक्रोन के मामले अपना पैर पसार रहे हैं वहीं झारखंड में अब तक ओमिक्रोन के एक भी मामले की पुष्टि नहीं हुई है. हालांकि, आपको बता दें कि राज्य में ओमिक्रोन की टेस्टिंग के लिए आवश्यक जिनोम सिक्वेंसिंग की कोई व्यवस्था नहीं है. ओमिक्रोन के जांच के लिए प्रदेश दूसरे राज्यों पर निर्भर है.

यह भी पढ़ेंं:

Jharkhand Mob Lynching: भीड़ ने शख्स को जला दिया जिंदा, पत्नी बोली- रो-रोकर रहम की भीख मांगती रही, लेकिन...

Jharkhand Coronavirus: झारखंड में बेकाबू हुआ कोरोना, राज्य के हर जिले में मिल रहे हैं संक्रमित मरीज 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
झारखंड के पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत
झारखंड के पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget