एक्सप्लोरर

Jharkhand Coronavirus: झारखंड में बेकाबू हुआ कोरोना, राज्य के हर जिले में मिल रहे हैं संक्रमित मरीज 

Jharkhand News: झारखंड में कोरोना (Coronavirus) की बढ़ती रफ्तार ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. मंगलवार को राज्य में कोरोना संक्रमण के 2681 मामले सामने आए हैं. राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 7681 है.

Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार ने विस्फोटक रूप अख्तियार कर लिया है. पड़ोसी राज्यों के मुकाबले झारखंड (Jharkhand) में रोजाना तीन गुना अधिक मरीज मिल रहे हैं. मंगलवार को राज्य में कोरोना संक्रमण के 2681 मामले सामने आए, जबकि पड़ोसी राज्य बिहार (Bihar) में इस दिन 893 केस मिले. अकेले रांची में 24 घंटे के अंदर 1196 संक्रमितों की पहचान हुई है, जबकि एक दिन पहले यहां 615 केस सामने आए थे. पूरे राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 7681 है, इनमें से अकेले रांची में 3370 मामले हैं. 

राज्य के हर जिले तक पहुंचा कोरोना 
एक दिन में मरीजों की दोगुनी होती संख्या ने राज्य के लोगों की चिंता बढ़ा दी है. रांची के बाद सबसे ज्यादा मरीज जमशेदपुर में मिल रहे हैं. मंगलवार को यहां 402 कोरोना संक्रमित पाए गए. इसके अलावा बोकारो में 24 घंटे में 162 और धनबाद में 161 मरीजों की पहचान की गई. अब राज्य के सभी 24 जिलों में कोरोना के एक्टिव मामले हैं.

एयरपोर्ट पर होगी जांच 
कोरोना (Coronavirus) की बढ़ती रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए रांची एयरपोर्ट (Airport) पर सतर्कता बढ़ा दी गई है. झारखंड आने वाले सभी यात्रियों के एयरपोर्ट पहुंचने पर निशुल्क कोविड 19 जांच होगी. यदि कोई यात्री निगेटिव RTPCR रिपोर्ट (72 घंटे के भीतर) या पूर्ण टीकाकरण प्रमाण पत्र (कम से कम 15 दिन पहले) का ले जा रहा है, तो उसे RTPCR जांच से छूट दी जाएगी. 

ये है सबसे बड़ी समस्या 
राज्य में जिनोम सीक्वेंसिंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण अब तक ये साफ नहीं हो पाया है कि यहां ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले हैं या नहीं. राज्य के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज रिम्स के डायरेक्टर डॉ कामेश्वर प्रसाद ने भी कहा है कि कोरोना संक्रमण के मामले जितनी रफ्तार से बढ़ रहे हैं, उससे राज्य में ओमिक्रॉन वेरिएंट के प्रसार की आशंका को बल मिल रहा है.

ये भी पढ़ें:

Road Accident: झारखंड के पाकुड़ में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, 7 की मौत 24 से ज्यादा लोग हुए घायल 

Jharkhand Naxal Attack: नक्सलियों की इस करतूत पर भड़के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, हेमंत सरकार पर फोड़ा ठीकरा  

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget