एक्सप्लोरर

Jharkhand Band: नियोजन नीति के खिलाफ छात्रों का 'झारखंड बंद’ जारी, रांची, धनबाद समेत इन जिलों में अलर्ट

Ranchi: झारखंड बंद से धनबाद जिले के अधिकतर सड़कों को अवरूद्ध कर दिया गया है. जगह-जगह आगजनी कर छात्र संगठन बंदी सफल बनाने में जुटे हैं. झारखंड बंदी से जगह जगह सड़कें जाम है.

Jharkhand News: झारखंड में नई नियोजन नीति के विरोध में झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन (JSSU) की तरफ से आज झारखंड बंद बुलाया गया है. झारखंड बंद के तहत राजधानी रांची सहित सभी जिलों में आज सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन ऐलान किया गया था. दरअसल, रांची में 17 अप्रैल से ही झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के बैनर तले छात्रों का जुटान शुरू हो गया था. वहीं 18 अप्रैल की शाम को मशाल जुलूस निकालकर झारखंड बंद को सफल बनाने का आह्वान किया गया था. इससे पहले नियोजन नीति और बेरोजगारी के खिलाफ 9 अप्रैल को भी छात्र संगठनों ने रांची यूनिवर्सिटी से लेकर अल्बर्ट एक्का चौक तक मशाल जुलूस भी निकाला था. छात्रों का कहना है कि नियोजन नीति का विरोध तब तक नहीं थमेगा, जब तक हमारी मांग पूरी नहीं की जाती है.

झारखंड बंद से धनबाद जिले के अधिकतर सड़कों को अवरूद्ध कर दिया गया है. जगह-जगह आगजनी कर छात्र संगठन बंदी सफल बनाने में जुटे हैं. झारखंड बंदी से जगह जगह सड़कें जाम है. रोजमर्रा के कामों के लिए बाहर निकले लोग जहां तहां फंसे हुए हैं और भीषण गर्मी में लोगों का हाल बेहाल है. कई जगह गर्मी से परेशान लोग बंदी कर रहे छात्रों से भी उलझ पड़े. वहीं छात्र संगठनों के बंद को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी 24 जिलों को अलर्ट किया गया. पुलिस-प्रशासन की जगह-जगह पर तैनाती बढ़ा दी गई है. बंद को लेकर रांची, बोकारो और धनबाद के एसपी को विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी गयी है. 

5000 से अधिक जवानों की तैनाती
झारखंड बंद समर्थकों से निपटने के लिए 5000 से अधिक जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गई है. राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. दरअसल, पिछली सरकार से पहले नियुक्तियों में 50% आरक्षण का प्रावधान था, लेकिन इसमें EWS के तहत सवर्णों का आरक्षण जुड़ जानके बाद यह 60% हो गया है. ऐसे में 60% सीटों पर नियुक्तियां झारखंड के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों की होगी. वहीं 40 प्रतिशत सीटें 'ओपन टू ऑल' है यानी केवल 60% आरक्षित सीटें ही ऐसी हैं, जिन पर झारखंड के ही अभ्यर्थियों की नियुक्ति होनी है. बाकी के 40% सीटों पर किसी भी राज्य के युवा झारखंड में रोजगार पा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Jharkhand School: झारखंड के स्कूलों की टाइमिंग में हुआ बदलाव, बढ़ती गर्मी के बीच लिया गया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में Gen Z के बाद अब Gen Alpha ने खोला मोर्चा, क्या हैं मांगें?
झारखंड में Gen Z के बाद अब Gen Alpha ने खोला मोर्चा, क्या हैं मांगें?
रांची में छात्रों का आंदोलन जारी, 15 अगस्त को निकालेंगे तिरंगा यात्रा
रांची में छात्रों का आंदोलन जारी, 15 अगस्त को निकालेंगे तिरंगा यात्रा
रांची: देवेंद्र महतो के स्वास्थ्य की जानकारी छिपाई जा रही, सरकार पर आरोप
रांची: देवेंद्र महतो के स्वास्थ्य की जानकारी छिपाई जा रही, सरकार पर आरोप
रांची: CM आवास के पास लगाए गए बैरिकेड हटाए जाएं, बाबूलाल मरांडी की मांग
रांची: CM आवास के पास लगाए गए बैरिकेड हटाए जाएं, बाबूलाल मरांडी की मांग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget