एक्सप्लोरर

Jharkhand School: झारखंड के स्कूलों की टाइमिंग में हुआ बदलाव, बढ़ती गर्मी के बीच लिया गया फैसला

Jharkhand School Timing: झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन की ओर से भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य में संचालित सरकारी और निजी सभी स्कूलों की समय सारणी के बदले जाने पर खुशी जाहिर की है.

Jharkhand School News: झारखंड में बढ़ती गर्मी को देखते हुए पूरे प्रदेश भर के स्कूलों की समय सारणी में बदलाव कर दिया गया है. इसके तहत झारखंड के सभी स्कूलों में अब केजी से 5 तक की कक्षाएं सुबह 7 से 11 बजे तक और कक्षा 6 से ऊपर की कक्षाएं सुबह 7 से 12 तक संचालित की जाएंगी. इस अवधि में प्रार्थना सभा, खेलकूद और अन्य गतिविधियां धूप में संचालित नहीं की जाएंगी. हालांकि, मध्याह्न भोजन का संचालन जारी रहेगा. इस अवधि में बच्चों की पढ़ाई में होने वाली क्षति की भरपाई के संबंध में अलग से निर्णय लेते हुए अलग से आदेश जारी किया जाएगा. यह आदेश 19 अप्रैल से 25 अप्रैल तक के लिए लागू रहेगा.

झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य में संचालित सरकारी और निजी सभी स्कूलों की समय सारणी के बदले जाने पर खुशी जाहिर की है. एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और प्रदेश प्रवक्ता संजय सर्राफ ने शिक्षा सचिव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले दिनों एसोसिएशन ने अत्याधिक गर्मी और लू को देखते हुए झारखंड सरकार से सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में समय सारणी की बदलाव की मांग की थी.

अभिभावकों और बच्चों की मुश्किलें होंगी कम

अजय राय ने बताया कि मांग में कहा गया था कि अत्याधिक गर्मी के कारण अभिभावकों और बच्चों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. इसका प्रतिकूल असर उनके स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है. मंगलवार को शिक्षा सचिव रवि कुमार ने सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों की समय सारणी का बदलाव 19 अप्रैल से कर दिया है.

कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार 

बता दें झारखंड में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है और राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ने का अनुमान लगाया है. खासकर पलामू, कोल्हान और संथाल परगना के इलाकों में हीट वेव चलने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- Jharkhand: दिवंगत मंत्री जगरनाथ महतो के श्राद्धकर्म में शामिल हुए CM सोरेन, कहा- 'उनकी सोच को आगे बढ़ाएंगे'

चंदन सिन्हा राजधानी रांची से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे पिछले 10 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े हैं. इससे पहले भी इन्होंने कई बड़े न्यूज चैनलों के लिए काम किया है. सियासी हो या अपराध की दुनिया की खबर, सभी पर अच्छी पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: 150 फीट ऊंची टंकी पर बच्चे संग चढ़ा युवक, 3 घंटे चला ड्रामा
झारखंड: 150 फीट ऊंची टंकी पर बच्चे संग चढ़ा युवक, 3 घंटे चला ड्रामा
सरायकेलाः गम्हरिया स्टेशन पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम, ट्रेनों के ठहराव और सुविधाओं के विस्तार की मांग
सरायकेलाः गम्हरिया स्टेशन पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम, ट्रेनों के ठहराव और सुविधाओं के विस्तार की मांग
झारखंड: गिरिडीह में चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, 13 मामलों का खुलासा
झारखंड: गिरिडीह में चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, 13 मामलों का खुलासा
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
दरवाजे से आ रही चरमराने के आवाज, घर पर ऐसे करें ठीक
दरवाजे से आ रही चरमराने के आवाज, घर पर ऐसे करें ठीक
Maruti ला रही पहली इलेक्ट्रिक 7 सीटर कार, मिलेगी 500KM की रेंज
Maruti ला रही पहली इलेक्ट्रिक 7 सीटर कार, मिलेगी 500KM की रेंज
Embed widget