एक्सप्लोरर

Jharkhand Mining Scam: पंकज मिश्रा की मदद का मामला, रांची जेल सुपरिटेंडेंट से ईडी की पूछताछ

Jharkhand News: ईडी के पास ऐसे सबूत हैं जिसके अनुसार पंकज मिश्रा जेल से 300 अधिक फोन कॉल्स किए. उन्हें रिम्स में इलाज के दौरान हिरासत के नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया.

झारखंड के साहिबगंज में लगभग एक हजार करोड़ की मनी लांड्रिंग के किंगपिन पंकज मिश्रा की मदद करने के मामले में ईडी रांची के बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल के सुपरिटेंडेंट हामिद अख्तर से पूछताछ कर रहा है. ईडी ने ऐसे सबूत जुटाए हैं कि जेल में बंद रहते हुए भी पंकज मिश्रा ने 300 से ज्यादा फोन कॉल्स किए. उसे जेल के बंदी के तौर पर इलाज के लिए जब रिम्स भेजा गया, तो उसने जेल मैनुअल की धज्जियां उड़ाकर कई अफसरों और नेताओं को लगातार फोन कॉल्स किए. इतना ही नहीं, उसने कई अनुचित सुविधाओं का भी लाभ उठाया. रिम्स ने इलाज के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया, लेकिन इसके बाद भी जेल लाए जाने के बजाय वह रिम्स में ही टिका है.

ईडी अधिकारियों को करेगी समन

ईडी के समन पर बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल के सुपरिटेंडेंट सोमवार को सुबह लगभग 10.30 बजे एयरपोर्ट स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे. पंकज मिश्रा प्रकरण के अलावा मनी लॉन्ड्रिंग के एक अन्य आरोपी कारोबारी अमित अग्रवाल को भी अनुचित तरीके से फेवर करने के मामले में भी उनसे पूछताछ की जा रही है. आरोप है कि जेल सुपरिटेंडेंट ने अमित अग्रवाल के एक वकालतनामे पर उनके हस्ताक्षर को उस तिथि में सत्यापित कर दिया, जब वह जेल के बजाय ईडी की कस्टडी में था. ईडी सूत्रों के अनुसार, उनसे पूछा जाएगा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया?

ईडी उन अफसरों और लोगों को भी समन करने की तैयारी कर रही है, जिनसे पंकज मिश्र ने जेल की हिरासत में रहने के दौरान फोन कॉल्स पर लगातार बात की. इनमें कुछ आईएएस और आईपीएस अफसर भी बताए जा रहे हैं. ईडी ने ऐसे चार मोबाइल नंबरों की पहचान की है, जिनका इस्तेमाल पंकज मिश्रा कर रहा था. इस मामले में पंकज के दो सहयोगियों की भी पहले ईडी ने पहचान की थी. इन दोनों को ईडी के दफ्तर बुलाकर भी पूछताछ की गई थी. ईडी ने रिम्स से सीसीटीवी के ऐसे कई फुटेज भी हासिल किए हैं, जिसमें पंकज मिश्रा को रिम्स में इलाज के दौरान हिरासत के नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया.

सीएम ने अपना प्रतिनिधि मनोनीत किया था

बता दें कि पंकज मिश्रा को साहिबगंज जिले के बरहेट विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपना प्रतिनिधि मनोनीत कर रखा था. ईडी ने अवैध खनन के जरिए अर्जित राशि की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में विगत आठ जुलाई को पंकज मिश्रा के साहिबगंज स्थित आवास और उनके सहयोगियों के बरहेट, राजमहल, मिर्जा चौकी और बड़हरवा पर 19 ठिकानों पर छापामारी की थी. इस दौरान 5.34 करोड़ रुपये नकद और कई दस्तावेज बरामद किये गये थे. बाद में जांच के दौरान ईडी ने पंकज मिश्रा और उनके प्रमुख सहयोगी दाहू यादव सहित अन्य के 37 बैंक खातों में जमा 11.87 करोड़ रुपये जब्त कर लिये थे. इस मामले में पूछताछ के बाद बीते 19 जुलाई को पंकज मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया था.

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, आदिवासियों को लेकर की यह अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget