एक्सप्लोरर

Jamshedpur: जमशेदपुर में गर्मी का कहर! 40 के पार पहुंचा पारा, जानें- अगले 10 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

Jamshedpur Weather News: जमशेदपुर का तापमान अचानक बढ़कर 41.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जिस वजह से दोपहर में लू चलने लगी है. वहीं इससे बचने के लिए लोगों ने दोपहर के समय घर से निकलना कम कर दिया है.

Jharkhand Weather News: झारखंड के जमशेदपुर (Jamshedpur) में पारा लगातार बढ़ता चला जा रहा है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार लोगों को अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है. जमशेदपुर समेत राज्य के 10 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है. वहीं जमशेदपुर का तापमान अचानक बढ़कर 41.6 पहुंच गया है. जिस वजह से दोपहर में लू चलने लगी है. वहीं इससे बचने के लिए लोग दोपहर के समय घर से निकलना कम कर दिए हैं. इस वजह से सड़कों पर सन्नाटा पसरा है. मौसम विभाग की मानें तो अगले 10 दिनों तक मौसम का यही हाल रहने वाला है. 

वहीं जूस दुकानदारों का कहना है कि हम इस भीषण गर्मी में जूस का ठेला लगाकर बैठे हैं, लेकिन ग्राहक नदारद नजर आ रहे हैं. जो भी भीड़ आ रही है वह सुबह या शाम में आ रही है. वहीं कुछ स्कूलों में गर्मी की छुट्टी हो गई है, लेकिन कुछ स्कूल अभी खुले हैं. वहीं शहर के पारा में लगातार बढ़ोतरी की वजह से हर कोई परेशान दिख रहा है और इससे बचने की कोशिश कर रहा है. क्योंकि अगले 10 दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है. मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि बंगाल की खाड़ी में बनने वाला चक्रवाती तूफान मोका जिसका आंशिक असर झारखंड में देखने को मिलेगा. वहीं इस गर्मी से बचने के लिए डॉक्टरों की मानें तो पानी ज्यादा से ज्यादा पिए और आम  का जूस पिएं.

झारखंड में मोका तूफान का असर कम
मौसम विज्ञानियों के अनुसार दक्षिणी-पूर्वी हिस्सें में चक्रवाती तूफान बनने से पहले ही इसके मार्ग और दिशा परिवर्तन के संकेत मिल गए हैं. अंडमान सागर से लेकर मध्य खाड़ी तक फैले यह गहरा अतिदाब शुरू के कुछ घटों में उत्तर-पश्चिमी दिशा में बढ़ने के बाद विपरीत दिशा की ओर मुड़ जाएगा. मध्य खाड़ी से यह उत्तर-पूर्व की दिशा में बढ़कर आगे बांगलादेश और म्यांमार तट से टकरा कर आगे बढ़ जाएगा. इससे राजधानी समेत झारखंड पर इसका असर कम हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: Jharkhand Top 5 News: आज CM हेमंत सोरेन से मिलेंगे नीतीश कुमार, IAS छवि रंजन के बाद अगला नंबर किसका? पढ़ें झारखंड की 5 बड़ी खबरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
झारखंड के चाईबासा में ‘दृश्यम’ जैसी वारदात! घर के अंदर दफन मिली महिला की लाश, पति पर आरोप
झारखंड के चाईबासा में ‘दृश्यम’ जैसी वारदात! घर के अंदर दफन मिली महिला की लाश, पति पर आरोप

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget