एक्सप्लोरर

Dhanbad News: धनबाद में जमीन धंसने से सड़क में दरारें, इलाके में दहशत, कोई हताहत नहीं

धनबाद जिले के निरसा विधानसभा के अंतर्गत चिरकुंडा डुमरजोड़ में भू-धसान की एक बड़ी घटना हुई है. जिससे 15-20 मीटर के क्षेत्र में जमीन का बड़ा हिस्सा धंस गया है और सड़क पर दरारें पड़ गई है.

Jharkhand News: धनबाद (Dhanbad) जिले के निरसा (Nirsa) विधानसभा के अंतर्गत चिरकुंडा डुमरजोड़ में भू-धसान की एक बड़ी घटना हुई है. जिससे 15-20 मीटर के क्षेत्र में जमीन का बड़ा हिस्सा धंस गया है और सड़क पर दरारें पड़ गई है. स्थानीय लोग घटना की मुख्य वजह अवैध कोयला उत्खनन (Illegal Coal Mining) को बता रहे हैं. साथ ही कई लोगों के दबे होने की बात भी कही जा रही है. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. घटना से गुस्साए लोग दोषी लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. 

क्या बोली पुलिस?
घटना की खबर पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में स्थानीय लोगों से भी जानकारी ली. चिरकुंडा थाना प्रभारी ने बताया कि यह पूरी तरह से भूधसान का मामला है. जहां ग्रामीण सड़क कई फिट फटते हुए नीचे धंस गई है. पुलिस ने किसी तरह के अवैध माइंस दुर्घटना होने या किसी के हताहत होने की खबर से साफ इंकार किया है.

Jharkhand Forest Fire: झारखंड के जंगलों में लगी आग वन्यजीवों के लिए खतरा, पलायन की मजबूरी

क्या बोले एसडीएम?
सड़क मार्ग में भूधसान की घटना के बाद से ही ग्रामीणों के द्वारा विरोध हो रहा है. जिसके बाद धनबाद जिला प्रशासन की पहल पर बीसीसीएल कोयला कंपनी की रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाकर मामले में छानबीन शुरू की गई, ताकि रेस्क्यू टीम घटना स्थल के पास कोयला माइंस के अंदर जाकर पूरी वस्तुस्थिति को समझे और किसी के हताहत होने की स्थिति में रेस्क्यू कर उन्हें बाहर निकाले. मौके पर पहुंचे धनबाद एसडीएम ने बताया कि लोगों ने कुछ लोगों के दबे होने की आशंका जताई, जिसको देखते हुए रेस्क्यू टीम को मौके पर लगाया गया.

सब-साइडेड एरिया है घोषित
रेस्क्यू टीम ने माइंस के अंदर पूरे क्षेत्र का जायजा लिया लेकिन किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई. गौरतलब है कि इस क्षेत्र में कोल इंडिया की माइंस चला करती थी, जो अभी बंद पड़ी है. बताया जा रहा है कि माइंस में ब्लास्टिंग के कारण पूर्व में इस क्षेत्र को सब साइडेड एरिया घोषित किया जा चुका है.

ये भी पढ़ें-

Jharkhand Coal Mine Collapse: धनबाद में अवैध कोयला खनन के दौरान बड़ा हादसा, दर्जनों लोगों के दबने की आशंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget