एक्सप्लोरर

Jharkhand: CM सोरेन का बड़ा दावा- 'पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी हमारी सरकार, फिर सत्ता में आएंगे'

Hemant Soren News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि 2019 में जिस दिन हमारी सरकार बनी, उसी दिन से विपक्षी इसे गिराने की साजिशों में जुट गए. लेकिन, हमने उनकी परवाह नहीं की.

Jharkhand News: झारखंड की सत्ता-सियासत को लेकर जारी तरह-तरह के कयासों के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दावा किया है कि हमारी सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी और 2024 के विधानसभा चुनाव के बाद फिर से सरकार बनाएगी. सोरेन सोमवार को राज्य के खरसावां में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे. यह जनसभा 1948 में पुलिस की गोलियों से शहीद हुए आदिवासियों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित की गई थी.

सीएम ने कहा, "2019 में जिस दिन हमारी सरकार बनी, उसी दिन से विपक्षी इसे गिराने की साजिशों में जुट गए. लेकिन, हमने उनकी परवाह नहीं की. हम किसी डर या दबाव के आगे झुकने वाले नहीं. हमारी सरकार ने जब आदिवासियों को उनका हक और अधिकार देना शुरू किया, तो उनके पेट में दर्द होने लगा. राजनीति के मैदान में हमसे मुकाबला नहीं कर सके, तो तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर परेशान कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर भी साधा निशाना

सोरेन ने केंद्र सरकार और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा और कहा कि जब अलग राज्य बना था तो यहां सरप्लस बजट था, परंतु पूर्व की सरकारों ने यहां के संसाधनों का दोहन किया और राज्य का सारा सिस्टम चौपट कर दिया. झारखंड के युवा अब जागरूक हो चुके हैं. विपक्षियों के हर मंसूबे पर पानी फेरने के लिए तैयार बैठे हैं.

गौरतलब है कि रांची में जमीन घोटाले की जांच कर रही ईडी ने बीते 29 दिसंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सातवीं बार समन भेजा था. एजेंसी ने इसे आखिरी समन बताते हुए उन्हें सात दिनों के अंदर बयान दर्ज कराने को कहा था. सीएम को भेजे गए पत्र में ईडी ने कहा था कि वे दो दिनों के अंदर यानी 31 दिसंबर तक ऐसी जगह तय करके सूचित करें, जहां उनका बयान दर्ज किया जा सके. 31 दिसंबर तक हेमंत सोरेन ने ईडी के पत्र का कोई जवाब नहीं दिया. माना जा रहा है कि इसके बाद ईडी उनकी गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कानूनी कदम उठाएगी. यही वजह है कि सरकार के पांच साल के कार्यकाल को पूरा करने पर संशय जताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- क्या हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन बनेंगी झारखंड की पहली महिला CM? नए साल में BJP के दावे से गरमाया सियासी माहौल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
झारखंड के पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत
झारखंड के पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget