एक्सप्लोरर

क्या किसी नाराजगी के कारण रविंद्र कुमार राय को BJP ने दिया बड़ा पद? बाबूलाल मरांडी ने दिया दो-टूक जवाब

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले बड़ा संगठनात्मक बदलाव हुआ है. बीजेपी ने रविंद्र कुमार राय को झारखंड में बड़ी जिम्मेदारी दी है.

Jharkhand Election 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. मौजूदा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मंराडी (Babulal Marandi) भी चुनाव लड़ रहे हैं. इस बीच बीजेपी ने झारखंड के लिए कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की है. बीजेपी ने यह जिम्मेदारी पूर्व सांसद रविंद्र कुमार राय (Ravindra Kumar Ray) को दी है. उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है. नियुक्ति की घोषणा आज यानी 26 अक्टूबर को की गई है. 

रविंद्र राय की नियुक्ति ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं और पिछले दिनों उनकी नाराजगी को लेकर चल रही चर्चा को और हवा दे दी है. क्या किसी नाराजगी के कारण रविंद्र कुमार राय की नियुक्ति हुई है? इस सवाल पर अब बाबूलाल मरांडी का जवाब आ गया है. मरांडी ने मीडिया से बातचीत में कहा, ''स्वाभाविक है कि अब हम खुद चुनाव लड़ रहे हैं और हमारा अपना व्यस्त कार्यक्रम है, ऐसे में हमारे पुराने साथी को केंद्र द्वारा मनोनीत किए जाने से बेहतर क्या हो सकता है. किसी तरह की नाराजगी का कोई सवाल ही नहीं है. यह कोई डैमेज कंट्रोल नहीं है. हम सभी मिलकर झारखंड में 51 से अधिक सीटें जीतेंगे."

बता दें कि पिछले दिनों जब रविंद्र राय की नाराजगी की चर्चा चल रही थी तब कहा जा रहा था कि वह जेएमएम ज्वाइन कर सकते हैं. बाद में रविंद्र कुमार ने खुद बयान जारी कर कहा है कि यह केवल अफवाह है. वह बीजेपी के एक निष्ठावान कार्यकर्ता हैं. 

कहां से टिकट मांग रहे थे रविंद्र राय?

2019 में बीजेपी ने रविंद्र राय को  लोकसभा का टिकट नहीं दिया था तो उस वक्त भी उनकी नाराजगी सामने आई थी. वह झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं. वह कोडरमा से बीजेपी के लोकसभा सांसद रहे हैं. रविंद्र राय ने बीच में बीजेपी छोड़ दी थी लेकिन बाद में वह मतभेद भुलाकर वापस बीजेपी में शामिल हो गए थे.  उधर, बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची में बाबूलाल मरांडी को धनवार से टिकट दिया है. इस वक्त वह अपने चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं. वहीं, रविंद्र राय के बारे में ऐसी चर्चा थी कि वह गिरीडीह से टिकट मांग रहे थे. 

ये भी पढ़ें- रघुवर दास के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस, बहू पूर्णिमा दास के प्रचार का लगा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
झारखंड के चाईबासा में ‘दृश्यम’ जैसी वारदात! घर के अंदर दफन मिली महिला की लाश, पति पर आरोप
झारखंड के चाईबासा में ‘दृश्यम’ जैसी वारदात! घर के अंदर दफन मिली महिला की लाश, पति पर आरोप

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget