एक्सप्लोरर

रघुवर दास के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस, बहू पूर्णिमा दास के प्रचार का लगा आरोप

Jharkhand Election 2024: ओडिशा के राज्पाल रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास जमशेदपुर पूर्व से BJP के टिकट पर चुनाव लड़ने जा रही हैं. कांग्रेस उम्मीदवार का आरोप है कि रघुवर दास उनके लिए प्रचार कर रहे हैं.

Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के बीच ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास के खिलाफ शिकायत लेकर कांग्रेस चुनाव आयोग पहुंच गई है. दरअसल, जमशेदपुर पूर्व से कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. अजय कुमार ने चुनाव आयोग को पत्र लिख कर आरोप लगाया है कि रघुवर दास अपनी बीजेपी उम्मीदवार बहू पूर्णिमा दास के लिए प्रचार कर रहे हैं. 

पूर्णिमा दास भी जमशेदपुर पूर्व से ही बीजेपी के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरी हैं और कांग्रेस कैंडिडेट डॉ. अजय कुमार को चुनौती दे रही हैं. इस बीच कांग्रेस नेता ने चुनाव आयोग को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास पूर्वी जमशेदपुर निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव बूथ समिति की बैठकों में भाग लेते हुए पाए गए और सार्वजनिक स्थानों पर विभिन्न सामग्री वितरित करते हुए पाए गए हैं.

चुनाव आयोग से दखल देने की अपील
भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त को संबोधित पक्ष में कांग्रेस उम्मीदवार ने लिखा है कि ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने झारखंड चुनाव के बीच लगी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है. उन्होंने लिखा, "यह आपके ध्यान में फिर से लाना है कि ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास बीजेपी के टिकट पर 48, जमशेदपुर पूर्व से चुनाव लड़ रहीं अपनी बहू पूर्णिमा दास के लिए प्रचार कर रहे हैं. आपके संज्ञान में यह भी लाना है कि रघुवर दास को पूर्वी जमशेदपुर में चुनाव बूथ समिति की बैठकों में भाग लेते और जनता में विभिन्न सामग्रियों को वितरित करते हुए देखा गया था. ओडिशा राज्यपाल का यह एक बड़ी चिंता का विषय है, जिसे मैंने विभिन्न प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उजागर किया है. इसलिए भारत के चुनाव आयोग को हस्तक्षेप करने की तत्काल आवश्यकता है."

'ओडिशा में तूफान, राज्यपाल बहू का कर रहे प्रचार'
वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार अजय कुमार ने कहा, "संवैधानिक पद पर रहने के बावजूद, ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं और लोगों के साथ बैठकें कर रहे हैं. वह राज्यपाल के पद का अपमान कर रहे हैं, जबकि ओडिशा चक्रवात की चपेट में है. यह ओडिशा के लोगों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है,''

यह भी पढ़ें: 'कांग्रेस अब कहीं भी चुनाव...', झारखंड को लेकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
'वंदे मातरम्' विवाद पर BJYM ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, लगाए नारे
'वंदे मातरम्' विवाद पर BJYM ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, लगाए नारे
रांची: सरकार और छात्रों के बीच चौथे दौर की बातचीत, 'मांगें मानें, वरना...'
रांची: सरकार और छात्रों के बीच चौथे दौर की बातचीत, 'मांगें मानें, वरना...'
JPSC प्रोटेस्ट: बातचीत से पहले देवेंद्र महतो का अल्टीमेटम, कहा- 'अगर उम्मीदों...'
JPSC प्रोटेस्ट: बातचीत से पहले देवेंद्र महतो का अल्टीमेटम, कहा- 'अगर उम्मीदों...'

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget