एक्सप्लोरर

Jharkhand: रामगढ़ में बंद कोयला खदान ढहने से 4 की मौत, अवैध खनन पर मचा हड़कंप

Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ में बंद कोयला खदान ढहने से 4 लोगों की मौत और चार घायल हो गए. ग्रामीणों ने CCL पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया.

Ramgarh Coal News: रामगढ़ जिले के कुजू क्षेत्र में शनिवार (5 जुलाई) तड़के एक बंद पड़ी कोयला खदान का हिस्सा ढह जाने से बड़ा हादसा हो गया. इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. 

मृतकों की पहचान मोहम्मद इम्तियाज, रामेश्वर मांझी, वकील करमाली और निर्मल मुंडा के रूप में हुई है, जो पास के गांवों के निवासी थे. पीटीआई के अनुसार, रामगढ़ के एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि राहत और बचाव कार्य के बाद मलबा पूरी तरह हटा लिया गया है और अब किसी के फंसे होने की संभावना नहीं है.

प्रशासन ने CCL को जारी किया कारण बताओ नोटिस- अधिकारी

यह हादसा सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) की एक बंद पड़ी खदान में अवैध कोयला खनन के दौरान हुआ. पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि कंपनी के पास ऐसी अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था है, लेकिन घटना के समय कुछ ग्रामीण कोयला निकालने वहां पहुंचे थे. अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन ने CCL को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. वहीं, ग्रामीणों ने कंपनी की लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया.

मृतकों के परिजनों ने की मुआवजा की मांग

CCL कर्मा परियोजना कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख और घायलों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की. ग्रामीण मोहम्मद कलाम ने कहा कि अगर खदान के आसपास अवरोधक लगाए गए होते और पर्याप्त सुरक्षा होती, तो यह हादसा रोका जा सकता था. मुआवजे को लेकर CCL और ग्रामीणों के बीच बैठक भी हुई, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं हो सका है.

घटना पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं. केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और राज्य सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की. BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने घटना को "हत्या" बताते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की. 

उन्होंने सरकार पर अवैध खनन को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कोयला माफिया के चलते बंद खदान फिर से सक्रिय हो गई, जिससे यह हादसा हुआ. मरांडी ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना भी प्रकट की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क नहीं तो खाट बनी एंबुलेंस, गिरिडीह में गर्भवती महिला को 4 KM पैदल ढोकर पहुंचाया अस्पताल
सड़क नहीं तो खाट बनी एंबुलेंस, गिरिडीह में गर्भवती महिला को 4 KM पैदल ढोकर पहुंचाया अस्पताल
गिरिडीह के नीरज हाजरा का शव जमुई के जंगल से बरामद, हत्या के आरोप में ग्रामीणों ने की सड़क जाम
गिरिडीह के नीरज हाजरा का शव जमुई के जंगल से बरामद, हत्या के आरोप में ग्रामीणों ने की सड़क जाम
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
Giridih News: गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप
गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप

वीडियोज

Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स ने सुनाई डरावनी आपबीती
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स की डरावनी आपबीती
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget