एक्सप्लोरर

झारखंड में शख्स ने पत्नी को तेज रफ्तार ट्रेन से दे दिया धक्का, एक साल पहले ही हुई थी शादी

Jharkhand News: यह घटना उस समय हुई जब ट्रेन पूर्व मध्य रेलवे संभाग के तहत भुरकुंडा और पतरातू रेलवे स्टेशन के बीच पहुंची, तभी महिला को उसके पति ने चलती ट्रेन से कथित तौर पर धक्का दे दिया.

Jharkhand Man Pushes Wife Of Running Train: झारखंड में चलती ट्रेन से महिला को धक्का देने का मामला सामने आया है. आरोप उसके पति पर ही लगा है. उत्तर प्रदेश के रहने वाले 25 वर्षीय एक व्यक्ति ने शुक्रवार (04 जुलाई) को झारखंड में अपनी पत्नी को चलती ट्रेन से कथित तौर पर धक्का दे दिया. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

अधिकारी ने बताया कि महिला हालांकि बाल-बाल बच गई और रांची के रिम्स में उसका उपचार जारी है. उन्होंने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब पति-पत्नी मंगलवार को बरकाकाना से वाराणसी जाने के लिए वाराणसी एक्सप्रेस में सवार हुए. ट्रेन जब पूर्व मध्य रेलवे संभाग के अंतर्गत भुरकुंडा और पतरातू रेलवे स्टेशन के बीच पहुंची तभी महिला को उसके पति ने चलती ट्रेन से कथित तौर पर धक्का दे दिया.

ट्रेन से धक्का के बाद महिला पानी से भरे गड्ढे में गिरी

उन्होंने आगे बताया, ''ट्रेन से धक्का देने के बाद महिला पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी और घायल हो गयीं. रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने महिला को बचाया और उसे स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया.'' राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने बताया कि सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों ने महिला को रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (आरआईएमएस) शिफ्ट कर दिया.

घायल महिला को रिम्स भेजा गया

बरकाकाना के जीआरपी प्रभारी अधिकारी मनोहर बारला ने बताया कि रेलवे लाइनमैन ने घायल महिला को गड्ढे में देखा और पतरातू में आरपीएफ को इसकी सूचना दी. उन्होंने बताया कि शुरुआत में महिला को रामगढ़ के सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे रिम्स भेज दिया.

जख्मी महिला ने पति पर लगाया गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश के देवरिया की रहने वाली घायल महिला खुशबू कुमारी ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ बरकाकाना जंक्शन से वाराणसी जा रही थी और उसकी एक वर्ष पहले शादी हुई थी. महिला ने आरोप लगाया कि जान से मारने के मकसद से उसके पति ने तेज रफ्तार ट्रेन से उसे धक्का दे दिया ताकि ये दुर्घटना लगे. खुशबू ने कहा कि वह भगवान की कृपा से बच गई. जीआरपी के एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में जांच जारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन? देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम
झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन! देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम
JSSC CGL परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने पर लगी रोक, सोरेन सरकार को HC से झटका!
JSSC CGL परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने पर लगी रोक, सोरेन सरकार को HC से झटका!
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget