एक्सप्लोरर

jacresults.com 2020 12th Result: बस कुछ देर का और इंतज़ार, झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) इंटर के तीनों संकायों इंटर साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट आज दोपहर बाद 1.00 बजे घोषित किया जाएगा. झारखण्ड बोर्ड के नतीजों की घोषणा शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो करेंगे.

Jharkhand Board 12th Science Commerce Result 2020: आज झारखण्ड एकेडमिक काउंसिल या जैक लम्बे समय से इंतजार कर रहे 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स को खुशखबरी देने जा रहा है. क्योंकि जैक आज 2020 की 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. आज इस रिजल्ट को झारखण्ड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो दोपहर एक बजे जैक कार्यालय से ऑनलाइन जारी करने जा रहे हैं. जैक 12वीं क्लास का यह रिजल्ट सिर्फ अपने ऑफिशियल वेबसाईट पर ही जारी करेगा. ऐसे स्टूडेंट्स जो 2020 की 12वीं क्लास की परीक्षा में शामिल हुए थे वे दोपहर एक बजे के बाद जैक की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग इन कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

जैक की इन वेबसाइट पर स्टूडेंट्स चेक करें अपना रिजल्ट- स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट नीचे दिए गए किसी भी वेबसाइट पर लॉग इन कर चेक कर सकते हैं-

jac.nic.in या jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in या jharresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं.

एक नजर जैक-2020 की 12वीं परीक्षा पर- इस साल यानी कि 2020 में जैक की 12वीं क्लास की परीक्षाएं एक साथ 470 परीक्षा केन्द्रों पर 11 फरवरी 2020 से शुरू हुई थीं और 28 फरवरी 2020 को समाप्त हुई थीं. इस बार जैक की 12वीं क्लास की परीक्षा में कुल 02 लाख 34 हजार 363 स्टूडेंट्स अपीयर हुए थे. स्ट्रीम के हिसाब से अगर देखा जाय तो जैक 2020 की 12वीं क्लास की परीक्षा में विज्ञान संकाय में कुल 76 हजार 585 स्टूडेंट्स, कॉमर्स संकाय में 28 हजार 515 स्टूडेंट्स और आर्ट्स संकाय में कुल 01 लाख 29 हजार 263 स्टूडेंट्स अपीयर हुए थे. परीक्षा की सुचिता को बनाए रखने के लिए हर परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे.

परीक्षाएं समय पर फिर रिजल्ट में देरी क्यों? झारखण्ड एकेडमिक काउंसिल बोर्ड की 12वीं क्लास की परीक्षाएं तो निर्धारित तारीख 28 फरवरी 2020 तक सफलता पूर्वक आयोजित करवा ले गया था लेकिन 20 मार्च 2020 से कापियों का मूल्यांकन शुरू होने से पहले ही कोविड-19 का कहर भी शुरू हो गया था. कोविड-19 के कहर को देखते हुए जैक ने मूल्यांकन कार्य को टाल दिया जो कि 28 मई 2020 से प्रारंभ हो पाया. जैक की 12वीं कक्षा की परीक्षा के मूल्यांकन में हुई देरी के कारण ही रिजल्ट आज जारी किया जा रहा है.

क्या कहते हैं 12वीं के 2019 के नतीजे-         

2019 के 12वीं क्लास के जारी किये गए नतीजों के अनुसार विज्ञान वर्ग में कुल 57%, कॉमर्स वर्ग में कुल 70.44% और आर्ट्स वर्ग में कुल 79.97% स्टूडेंट्स 12वीं कक्षा की परीक्षा में सफल हुए थे.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धारा 370 की 7वीं बरसी पर एक दिन के लिए रुकी अमरनाथ यात्रा, काफिलों पर रोक
धारा 370 की 7वीं बरसी पर एक दिन के लिए रुकी अमरनाथ यात्रा, काफिलों पर रोक
JPSC-JSSC के खिलाफ रांची के आंदोलन को मिला सोनम वांगचुक का समर्थन, जानें- क्या कहा?
JPSC-JSSC के खिलाफ रांची के आंदोलन को मिला सोनम वांगचुक का समर्थन, जानें- क्या कहा?
'मदरसे वाले आतंकी तो क्या चंदा चोर देशभक्त?', केशव मौर्य पर भड़के कपिल सिब्बल
'मदरसे वाले आतंकी तो क्या चंदा चोर देशभक्त?', केशव मौर्य पर भड़के कपिल सिब्बल
झारखंड में 13वें दिन छात्रों का प्रदर्शन, बातचीत के लिए राजी हुई हेमंत सरकार?
झारखंड में 13वें दिन छात्रों का प्रदर्शन, बातचीत के लिए राजी हुई हेमंत सरकार?

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget