एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: 'तीन घंटे में पूरा होगा श्रीनगर से जम्मू का सफर', जानें- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने क्या कुछ कहा?

Nitin Gadkari News: गडकरी ने कहा कि एक बार चल रहे काम के पूरा होने के बाद यात्रा का समय घटकर सिर्फ तीन घंटे रह जाएगा. उन्होंने कहा कि बेहतर सड़कें जम्मू-कश्मीर के सामाजिक-आर्थिक विकास में मदद करेंगी.

Jammu-Srinagar National Highway News: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने मंगलवार को कहा कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (Jammu-Srinagar Highway) पर चल रहे काम के पूरा होने के बाद यात्रा का समय घटकर सिर्फ तीन घंटे रह जाएगा. गडकरी ने रामबन जिले के बनिहाल कस्बे में कहा कि रामबन और बनिहाल के बीच 45 किलोमीटर के दायरे में पांच सुरंगें बनेंगी, जबकि इनमें से एक का उद्घाटन हो चुका है.

महज तीन घंटे में पूरी होगी श्रीनगर से जम्मू की यात्रा- गडकरी
मंत्री ने आगे कहा कि एक बार सभी सुरंगें पूरी हो जाने के बाद श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर यात्रा का समय घटकर तीन घंटे हो जाएगा. उन्होंने कहा कि इसके बनने के बाद जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों की संख्या 4 गुना बढ़ जाएगी. आज, हमने एक सुरंग पर सफलता हासिल की है और अगले तीन को अगले साल मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा. पांचवीं सुरंग थोड़ी कठिन है और इसमें थोड़ा अधिक समय लग सकता है.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजमार्ग पर एक रिसॉर्ट भी बनाया जाएगा जहां कश्मीरी हस्तशिल्प का प्रदर्शन किया जाएगा. एक बार राजमार्ग और सुरंगें तैयार हो जाने के बाद, सड़क कटरा और अंत में दिल्ली से जुड़ जाएगी. इस तरह, जम्मू-कश्मीर देश के बाकी हिस्सों से जुड़ जाएगा. हमारा लक्ष्य है कि श्रीनगर से जम्मू की दूरी तीन घंटे में, कटरा से दिल्ली की दूरी छह घंटे में और दिल्ली से श्रीनगर की दूरी आठ घंटे में तय की जाएगी.

'बेहतर सड़कों से पैदा होंगे रोजगार के अवसर'
बेहतर सड़कें जम्मू-कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश के सामाजिक-आर्थिक विकास में मदद करेंगी और पर्यटन के माध्यम से बहुत सारे रोजगार पैदा करेंगी. आगे कहा कि जम्मू और श्रीनगर के बीच तीन कॉरिडोर 35,000 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे हैं. इसके तहत जम्मू से उधमपुर-रामबन-बनिहाल और आगे श्रीनगर तक के पहले कॉरिडोर में श्रीनगर से बनिहाल तक का सेक्शन शामिल है. 250 किलोमीटर लंबाई की यह 4 लेन सड़क 16 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही है. इसमें से 210 किमी के रूट को 4 लेन का पूरा कर लिया गया है, जिसमें 21.5 किमी की 10 सुरंगें शामिल हैं.

अधिकारियों ने बताया कि इस क्षेत्र में संभावित भूस्खलन पर काबू पाने के लिए भू-तकनीकी और भूवैज्ञानिक जांच के आधार पर इस सड़क को 4 लेन का डिजाइन किया गया है. जम्मू और श्रीनगर के बीच यात्रा को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए क्रैश बैरियर और अन्य सड़क सुरक्षा उपाय भी किए गए हैं.

सोमवार को किया था जोजिला सुरंग का निरीक्षण
गडकरी ने सोमवार को लद्दाख के लिए सभी मौसम संपर्क स्थापित करने के लिए एशिया की सबसे लंबी सुरंग जोजिला सुरंग का निरीक्षण किया था. इस टनल के बनने से लद्दाख के लिए हर मौसम में कनेक्टिविटी हो जाएगी. वर्तमान में जोजिला र्दे को पार करने में औसत यात्रा समय कभी-कभी तीन घंटे लगते हैं, इस सुरंग के पूरा होने के बाद यात्रा का समय घटकर 20 मिनट रह जाएगा. यात्रा के समय में कमी से ईंधन की बचत होगी.

यह भी पढ़ें:

G20 Summit 2023: पहली बार जम्मू-कश्मीर में होगी G20 की बैठक, जल्द भारत आ सकते हैं चीन के मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला
उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला
स्वतंत्रता दिवस उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा, 'PoK के लोग जम्मू कश्मीर से...'
स्वतंत्रता दिवस उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा, 'PoK के लोग जम्मू कश्मीर से...'
किश्तवाड़: चिनाब में गिरी बोलेरो, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
किश्तवाड़: चिनाब में गिरी बोलेरो, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
'1947 का फैसला...', 15 अगस्त पर PoJK के हालात पर बोले CM उमर अब्दुल्ला
'1947 का फैसला...', 15 अगस्त पर PoJK के हालात पर बोले CM उमर अब्दुल्ला

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget