एक्सप्लोरर

'हमने तो केवल तबाही देखी है', BJP पर निशाना साधते हुए बोले तारिक हामिद कर्रा

Tariq Hamid Karra: कांग्रेस नेता तारिक हमीद कर्रा ने बीजेपी पर 'तिरंगा यात्रा' के माध्यम से 'ऑपरेशन सिंदूर' का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है.

Tariq Hameed Karra on BJP: जम्मू और कश्मीर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने बीजेपी की 'तिरंगा यात्रा' पर निशाना साधा और आरोप लगाया है कि पार्टी 'ऑपरेशन सिंदूर' का राजनीतिकरण करने में लगी है. न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए तारिक हामिद कर्रा ने कहा, "बीजेपी ने बड़ी-बड़ी होर्डिंग लगाई हैं, जिसमें सुरक्षाबलों के जवान छोटे-छोटे दिख रहे हैं और बीजेपी नेताओं के चेहरे बड़े हैं. जवानों की तस्वीर का साइज देखकर ऐसा लग रहा है है मानो उन्हें महत्वहीन दर्शाया जा रहा है. यह अगर राजनीतिकरण नहीं है तो फिर क्या है?"

वहीं, तारिक हामिद कर्रा ने आगे कहा, "हमने तो तबाही ही तबाही देखी है, चाहे वो पुंछ हो या राजौरी... हम दोनों जिलों में गए. इसी तरह, जम्मू गए, सांबा के जीरो लाइन पोस्ट पर गए, मंदिर-मस्जिद, गुरुद्वारों में गए और सीमा पर गोलीबारी से हुई तबाही देखी. पहले पहलगाम में 26 लोगों की हत्या, फिर पुंछ में 15 लोग मारे गए. इनमें से सबसे हृदयविदारक कहानी उन जुड़वां बच्चों की थी, घर के अंदर वह बिल्कुल सुरक्षित थे, बाहर निकले तो उनपर गोला गिरा और मारे गए.'

'बीजेपी राजनीतिकरण करने में लगी है'- तारिक कर्रा
जेकेपीसीसी चीफ कर्रा ने कहा, "इस वक्त पूरा राष्ट्र गमजदा है और उसके ऊपर बीजेपी राजनीतिकरण कर रही है. यह जख्मों पर नमक छिड़कने वाली बात है. विपक्ष के नेतृत्व ने, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा था कि इस वक्त में हम देश के साथ खड़े हैं. इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करेंगे और आज जब हम युद्धक्षेत्र में खड़े हैं. किसी भी जंग की में पहले हम मारे जाते हैं. इसके बावजूद हम अपनी लीडरशिप को फॉलो कर रहे हैं और कोई सवाल नहीं कर रहे, लेकिन दूसरी तरफ से बीजेपी इसका राजनीतिकरण करने में लगी है."

'सेना के ऑपरेशन को बीजेपी ने किया हाईजैक'- हामिद कर्रा
बीजेपी पर निशाना साधते हुए तारिक हामिद कर्रा ने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर, जिसमें भारतीय जल, थल और वायु सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ समेत हर एक बेल्ट फोर्स का योगदान है, उस नाम को हाईजैक कर के 'तिरंगा यात्रा' निकाली और सुरक्षाबलों के ऑपरेशन का नाम इस्तेमाल कर अपने फायदे का काम कर रहे हैं."

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा 5वें दिन भी ठप
जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा 5वें दिन भी ठप
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जम्मू में पिछले 6 दिनों से भारी बारिश का कहर, चेनाब-तवी नदी उफान पर, पुलिस- SDRF अलर्ट
जम्मू में पिछले 6 दिनों से भारी बारिश का कहर, चेनाब-तवी नदी उफान पर, पुलिस- SDRF अलर्ट
खतरे की घंटी! जम्मू में सभी नदियां उफान पर, पुलिस रस्सी बांधकर सील कर रही किनारे
खतरे की घंटी! जम्मू में सभी नदियां उफान पर, पुलिस रस्सी बांधकर सील कर रही किनारे

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget