एक्सप्लोरर

Ek Din Teaser: फ्रेश जोड़ी, फ्रेश रोमांस! ‘एक दिन’ के टीज़र में साई पल्लवी और जुनैद खान ने जीता दिल

साई पल्लवी और जुनैद खान स्टारर एक दिन का शानदार टीजर रिलीज हो चुका है. फिल्म में मेकर्स ने एकदम फ्रेश जोड़ी कास्ट की है. साई पल्लवी और जुनैद की केमिस्ट्री को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

‘एक दिन’ में साई पल्लवी और जुनैद खान की जादुई केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। यह फिल्म आमिर खान और मंसूर खान के रीयूनियन को भी दिखाती है, जो कयामत से कयामत तक, जो जीता वही सिकंदर, जाने तू… या जाने ना जैसी फिल्मों के बाद एक बार फिर साथ आ रहे हैं!_

अगर बात प्यार की हो, तो सब कुछ जादुई लगने लगता है. एक बिल्कुल जादुई, सॉफ्ट और क्लासिक लव स्टोरी लेकर आमिर खान प्रोडक्शंस की ‘एक दिन’ का टीज़र आखिरकार रिलीज़ हो गया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान की क्यूट, लवली और फ्रेश जोड़ी देखने को मिल रही है. पोस्टर ने ही इस खूबसूरत प्यार की कहानी के लिए हमारी एक्साइटमेंट बढ़ा दी थी, और अब टीज़र सच में एक ट्रीट साबित होता है.

साई पल्लवी और जुनैद खान की केमिस्ट्री लगी शानदार

सर्दियों की बर्फीली खूबसूरती से सजा ‘एक दिन’ का टीज़र दिल को छू लेने वाले डायलॉग के साथ शुरू होता है और अपनी सुकून देने वाली, मीठी धुन के जरिए प्यार के जज़्बात को खूबसूरती से सामने लाता है. साई पल्लवी और जुनैद खान की फ्रेश ऑन-स्क्रीन जोड़ी की मनमोहक केमिस्ट्री दिखाते हुए, यह टीज़र दिल को प्यार और अपनापन से भर देता है. यह एक ऐसी लव स्टोरी का वादा करता है जो आज के बॉलीवुड में कम ही देखने को मिलती है और बड़े पर्दे पर उस रोमांटिक जादू को फिर से लौटाता है, जिसकी काफी समय से कमी महसूस हो रही थी.

साउथ सिनेमा की क्वीन साई पल्लवी, जो अपनी मोस्ट-अवेटेड हिंदी डेब्यू कर रही हैं, अपने सिग्नेचर ग्रेस, गहराई और सादगी के साथ नजर आती हैं. वहीं जुनैद खान पूरे कॉन्फिडेंस के साथ एक नए इमोशनल ज़ोन में दिखते हैं और उनका चार्म अपने आप दिल जीत लेता है. उनकी परफॉर्मेंस में एक प्यारी सी मासूमियत है, जो इस रोमांस को रियल और खास बनाती है, और उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी पहली ही झलक में नई और जादुई लगती है.

‘एक दिन’ के साथ आमिर खान और डायरेक्टर-प्रोड्यूसर मंसूर खान लंबे समय बाद फिर से साथ आए हैं. इससे पहले यह आइकॉनिक जोड़ी कयामत से कयामत तक, जो जीता वही सिकंदर, अकेले हम अकेले तुम और जाने तू… या जाने ना जैसी यादगार फिल्में दे चुकी है. ‘एक दिन’ में दोनों एक बार फिर रोमांटिक लव स्टोरी लेकर साथ आए हैं, जो इस फिल्म को देखने लायक बनाती है. यह रीयूनियन फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ा देता है और इसके अगले अपडेट्स का इंतज़ार और ज्यादा करा रहा है.

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘एक दिन’ में साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है, जबकि इसे आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है.

ये भी पढ़ें:-माही विज ने जय भानुशाली संग तलाक के बाद पूरा किया अपना बड़ा सपना, खुद को गिफ्ट की ये खास चीज

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोविंदा से तलाक कंफर्म? बेटे के साथ फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा, वीडियो आई सामने
गोविंदा से तलाक कंफर्म? बेटे के साथ फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा
'महाकाली' में 'शुक्राचार्य' के रोल में अक्षय खन्ना, 24 अगस्त आ सकती है पहली झलक, मेकर्स ने दिया हिंट
'महाकाली' में 'शुक्राचार्य' के रोल में अक्षय खन्ना, 24 अगस्त आ सकती है पहली झलक, मेकर्स ने दिया हिंट
'उनके कारनामे कैसे रहे हैं, उनकी जवानी कैसी रही है?', कंगना रनौत के 'गटर छाप' वाले बयान पर बोले बाबा रामदेव
'उनके कारनामे कैसे रहे हैं...?', कंगना रनौत के 'गटर छाप' वाले बयान पर बोले बाबा रामदेव
बेटे युग संग त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंचे अजय देवगन, लिया भगवान शिव का आशीर्वाद
बेटे युग संग त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंचे अजय देवगन, लिया भगवान शिव का आशीर्वाद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March LIVE: RJD के मार्च में वॉटर कैनन से छोड़ा गया पानी, बैरिकेडिंग तोड़कर बढ़े कार्यकर्ता
LIVE: RJD के मार्च में वॉटर कैनन से छोड़ा गया पानी, बैरिकेडिंग तोड़कर बढ़े कार्यकर्ता
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget