एक्सप्लोरर

पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में पर्यटन बुरी तरह प्रभावित, अमरनाथ यात्रा पर सीएम अब्दुल्ला का बड़ा बयान

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया जो पाकिस्तान के साथ संघर्ष पर भारत का रुख रखने विदेश जाएगा.

Amarnath Yatra 2025: पाकिस्तान के साथ संघर्ष पर भारत का रुख सामने रखने के लिए विभिन्न विदेशी देशों में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल गठित करने का स्वागत करते हुए जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि सरकार अब अमरनाथ यात्रा पर ध्यान केंद्रित कर रही है और यह सुनिश्चित करना चाहती है कि वार्षिक तीर्थयात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो. 

उमर अब्दुल्ला ने कहा, "पर्यटन पर काफी बुरा असर पड़ा है और अब हम सीमा पर गोलीबारी के पीड़ितों को राहत और पुनर्वास प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और केंद्र सरकार से भी मदद मांगेंगे." पत्रकारों से बात करते हुए उमर ने कहा कि पर्यटन पर काफी बुरा असर पड़ा है और इस गर्मी के मौसम में यहां शायद ही कोई पर्यटक आ रहा है. 

'तीर्थयात्री यहां से सुरक्षित और स्वस्थ होकर जाएं'

उन्होंने कहा, "अब हम अमरनाथ यात्रा पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हर तीर्थयात्री यहां से सुरक्षित और स्वस्थ होकर जाए." उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हम घटना-मुक्त वार्षिक तीर्थयात्रा चाहते हैं और बाद में हम पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए क्या कर सकते हैं, इस पर विचार करना शुरू करेंगे. मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि संघर्ष विराम बरकरार है और नियंत्रण रेखा और सीमा से किसी भी तरह के उल्लंघन की कोई रिपोर्ट नहीं है.

उन्होंने कहा, "फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है. रिपोर्ट मिलने के बाद प्रभावित लोगों को मुआवजा दिया जाएगा. जहां भी जरूरत होगी, हम केंद्र से सहायता लेंगे."

'भारत की आवाज को सामने रखने का अच्छा है मौका'

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने विभिन्न देशों का दौरा करने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, "अटल बिहारी वाजपेयी जी के कार्यकाल के दौरान संसद हमले, ऑपरेशन पराक्रम के बाद भी इसी तरह का प्रतिनिधिमंडल कई देशों में भेजा गया था. यह एक बार फिर भारत की आवाज को सामने रखने का अच्छा मौका है." 

उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तान सरकार के इस दावे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सीमा पर संघर्ष विराम केवल 18 मई तक है, यह एक बेतुका दावा है. उमर अब्दुल्ला ने कहा, "कोई बम नहीं फट रहा है, कोई गोलीबारी नहीं हो रही है. जब तक सीमा पर शांति है, हमारा मानना है कि संघर्ष विराम जारी रहेगा."  

ये भी पढ़ें: पीडीपी ने की सिंधु जल संधि की रोक पर मानवीय दृष्टिकोण की मांग, क्या है नेशनल कॉन्फ्रेंस का रुख?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM उमर अब्दुल्ला को BJP ने भेजा मानहानि का नोटिस, विधायक को करोड़ों का ऑफर देने का लगाया था आरोप
CM उमर अब्दुल्ला को BJP ने भेजा मानहानि का नोटिस, विधायक को करोड़ों का ऑफर देने का लगाया था आरोप
अब जम्मू को अलग राज्य का दर्जा देने की मांग, उद्धव ठाकरे गुट ने भरी हुंकार
अब जम्मू को अलग राज्य का दर्जा देने की मांग, उद्धव ठाकरे गुट ने भरी हुंकार
शहीद स्मारक जाने से रोकने पर भड़के CM उमर अब्दुल्ला, बोले- 'हमारी नहीं, फैसला लेने वालों की...'
शहीद स्मारक जाने से रोकने पर भड़के CM उमर अब्दुल्ला, बोले- 'हमारी नहीं, फैसला लेने वालों की...'
राज्य का दर्जा, राम मंदिर चंदा और NEET मुद्दे पर जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
राज्य का दर्जा, राम मंदिर चंदा और NEET मुद्दे पर जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget