एक्सप्लोरर

EVM पर CM उमर अब्दुल्ला ने दिखाया आईना तो कांग्रेस ने कहा, 'हम दो अलग-अलग पार्टी हैं और...'

Jammu Kashmir News: कांग्रेस सासंद सैयद नासिर हुसैन ने कहा कि हर एक मुद्दे पर हर एक दल की अपनी अलग-अलग राय होती है. अगर राय अलग नहीं होती तो हम एक ही पार्टी हो जाते.

जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला के बयान पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी. दअरसल, बीते दिनों में सीएम उमर अब्दुल्ला ने नसीहत भरे लहजे में कहा था कि ईवीएम पर सवाल नहीं उठाया जाना चाहिए. जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के प्रभारी और राज्यसभा सांसद सैयद नासिर हुसैन ने कहा कि हम दो अलग-अलग पार्टी हैं. हर दल का अपना एक विचार होता है.

हर दल का अपना अलग ओपिनियन- कांग्रेस सांसद

श्रीनगर में सीएम उमर अब्दुल्ला के बयान पर हुए सवाल का जवाब देते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा, "हर दल का एक मुद्दे को लेकर अपना ओपिनियन होता है. अगर अलग ओपिनियन नहीं होता तो हम एक ही पार्टी हो जाते. इलेक्शन कमीशन को लेकर हमारी एक राय बनी हुई है. महाराष्ट्र, हरियाणा और बहुत सारे राज्यों में चुनाव आयोग की जो चूक थीं, उसकी बहुत गहनता से स्टडी की है."

'महाराष्ट्र में अचानक 55 लाख वोटर्स बढ़ जाते हैं'

सैयद नासिर हुसैन ने आगे कहा, "महाराष्ट्र में अचानक 55 लाख वोटर्स बढ़ जाते हैं. 30 सीटों पर 8 फीसदी वोट बढ़ जाते हैं. करीब 12 सीटों पर 14 फीसदी वोट बढ़ जाते हैं. अचानक से सलेक्टेड सीटों पर वोटिंग का प्रतिशत कैसे बढ़ जाता है? इलेक्टोरल लिस्ट क्यों नहीं डिसप्ले करते हैं? कोर्ट ने ही बोला है कि इलेक्टोरल लिस्ट को पब्लिक करना चाहिए."

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर क्या कहा?

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर उन्होंने कहा कि हमारी मानना है कि ये इंटेलिजेंस की चूक है. सरकार ने भी इस बात को माना है. बैसरन में थ्री टाइप सिक्योरिटी होनी चाहिए थी वो नहीं थी. इसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार को लेनी चाहिए. उसके बाद में पूरा हिंदुस्तान एक तरफ था. पूरा हिंदुस्तान सरकार के साथ खड़ा हुआ था. कांग्रेस पहली पार्टी थी जिसने कहा था कि हम सरकार के साथ हैं और साथ खड़े भी रहें. लेकिन अब सवाल है कि वो तीन-चार आतंकवादी कहां हैं? सिक्योरिटी लैप्स क्यों थी, ये सवाल तो लोकतंत्र में उठाने चाहिए.  

कांग्रेस सांसद ने कहा, "हमारा इस मुद्दे पर मत साफ है कि जहां नेशनल इंट्रेस्ट की बात आती है, हम सरकार के साथ खड़े होते हैं. जहां आवाम की बात होती है, हम सवाल उठाते रहेंगे."

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, प्रशासन अलर्ट
जम्मू: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, प्रशासन अलर्ट
अमरनाथ यात्रा के घायलों से मिले LG, बेहतर इलाज के आदेश
अमरनाथ यात्रा के घायलों से मिले LG, बेहतर इलाज के आदेश
विवादित बयान पर महबूबा मुफ्ती ने मांगी माफी, 'जुबान फिसल गई'
विवादित बयान पर महबूबा मुफ्ती ने मांगी माफी, 'जुबान फिसल गई'
स्थापना दिवस पर PDP का बड़ा प्रस्ताव, की संवैधानिक गारंटी बहाली की मांग
स्थापना दिवस पर PDP का बड़ा प्रस्ताव, की संवैधानिक गारंटी बहाली की मांग

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget