एक्सप्लोरर

मोदी सरकार के फैसले से खुश सीएम उमर अब्दुल्ला, पूर्ण राज्य के दर्जे पर कहा- 'हम तो चाहेंगे कि...'

Jammu Kashmir Statehood: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पूर्ण राज्य के दर्जे के सवाल पर कहा कि हम तो चाहेंगे कि जल्द से जल्द इस चर्चा का खात्मा हो और जो हम मांग रहे हैं, वो हमें मिले. 

Jammu Kashmir Full Statehood: जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने को लेकर मांगें तेज हो गई है. इस बीच मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार (26 जून) को कहा कि पूर्ण राज्य के दर्जे पर चर्चा चल रही है, ये चर्चा होनी चाहिए, अच्छी बात है. हम तो चाहेंगे कि जल्द से जल्द इस चर्चा का खात्मा हो और जो हम मांग रहे हैं, वो हमें मिले. 

इसके साथ ही सीएम ने इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए मोदी सरकार से मिले हालिया फंड पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि मुगल रोड के टनल की लंबे समय से मांग थी. 2008-09 में जब सड़क का काम पूरा हुआ तभी से मांग थी कि ये सड़क सभी मौसम में चालू रहना चाहिए. उसके लिए टनल बनना चाहिए. टनल को मंजूरी मिल गई है.

उन्होंने कहा, ''तंगधार को जोड़ने के लिए साधना पास पर टनल की जरूरत थी, लंबे समय से मांग थी. उसे भी मंजूरी मिली. 10 हजार 600 करोड़ रुपये दिए गए हैं, ये मामूली रकम नहीं है. गुरेज आदि में भी टनल की जरूरत है, इसके लिए हम आगे मांग करेंगे.'' 

अगस्त 2019 में बना था केंद्र शासित प्रदेश

मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 हटाने का फैसला लिया था. इसके साथ ही राज्य को दो भागों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांटते हुए दोनों को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया. 

इसके बाद से ही पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग उठती रही है. पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कई मौकों पर कह चुके हैं कि सही समय पर जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाएगा.

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूर्ण राज्य के दर्जे को लेकर आशंका बढ़ गई, हालांकि अब एक बार फिर से इसकी मांग उठ रही है. सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी, कांग्रेस और अपनी पार्टी समेत अन्य दल ने लगातार इसकी मांग उठा रही है.

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला
वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला
Gen-Z ने काटा बवाल तो CM उमर अब्दुल्ला बोले- ये 'जानता है मेरा बाप कौन है' का नया वर्जन
Gen-Z ने काटा बवाल तो CM उमर अब्दुल्ला बोले- ये 'जानता है मेरा बाप कौन है' का नया वर्जन
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर
श्रीनगर: 'CM उमर अब्दुल्ला ने BJP को दे दी क्लीन चिट', इल्तिजा मुफ्ती का तंज
श्रीनगर: 'CM उमर अब्दुल्ला ने BJP को दे दी क्लीन चिट', इल्तिजा मुफ्ती का तंज

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget