एक्सप्लोरर

Srinagar Terrorist Attack: कश्मीर आतंकी हमले में शहीद पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़कर 3 हुई, जानें अब तक का अपडेट

सोमवार को हुए आतंकवादी हमले में घायल हुए 12 पुलिसकर्मियों में शामिल कांस्टेबल रमीज अहमद की रात में अस्पताल में गंभीर हालत के बाद निधन हो गया.

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके पंथा चौक में हुए आतंकी हमले में मंगलवार को शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़कर तीन हो गई. पुलिस ने बताया कि सोमवार को हुए आतंकवादी हमले में घायल हुए 12 पुलिसकर्मियों में शामिल कांस्टेबल रमीज अहमद की रात में अस्पताल में गंभीर हालत के बाद निधन हो गया. इससे पहले इस हमले में एक सब-इंस्पेक्टर और एक सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल शहीद हुए थे. हमले में 11 पुलिसकर्मी घायल हो गए जिनका श्रीनगर शहर के दो अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

2-3 आतंकवादियों ने हमले को अंजाम दिया

आईजीपी (कश्मीर), विजय कुमार ने कहा कि 2-3 आतंकवादियों ने हमले को अंजाम दिया जिसमें सशस्त्र पुलिस की 9वीं बटालियन की एक बस को निशाना बनाया गया. एक आतंकी संगठन, 'कश्मीर टाइगर्स' ने हमले की जिम्मेदारी है. खुफिया एजेंसियों का मानना है कि यह जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) संगठन का आतंकी सेल है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमले पर रिपोर्ट मांगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमले पर रिपोर्ट मांगी है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक ट्वीट में कहा, "पीएम नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बारे में जानकारी मांगी है. उन्होंने उन सुरक्षाकर्मियों के परिवारों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की है जो हमले में शहीद हुए हैं." डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा है कि कायरतापूर्ण हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को जल्द ही न्याय के कटघरे में लाया जाएगा.

यह भी पढ़ें..

Srinagar आतंकी हमले पर PDP नेता Mehbooba Mufti बोलीं- मोदी सरकार नाकाम...

Srinagar Terrorist Attack में शहीद हुए शफीक अली को श्रद्धांजलि दी गए, परिवार में मातम छाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आप राज्य का दर्जा सही...', CM उमर अब्दुल्ला का BJP पर तंज
'आप राज्य का दर्जा सही...', CM उमर अब्दुल्ला का BJP पर तंज
J&K: अली खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन के बाद लगा PSA, अब NC विधायक ने कर दी बड़ी मांग
J&K: अली खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन के बाद लगा PSA, अब NC विधायक ने कर दी बड़ी मांग
CM उमर अब्दुल्ला का तंज, 'ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देकर राष्ट्रपति बना दें'
CM उमर अब्दुल्ला का तंज, 'ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देकर राष्ट्रपति बना दें'
J&K: BJP की आपत्ति के बाद उमर अब्दुल्ला का यू-टर्न, विधेयकों का भत्ता बढ़ाने वाले बिल वापस
J&K: BJP की आपत्ति के बाद उमर अब्दुल्ला का यू-टर्न, विधेयकों का भत्ता बढ़ाने वाले बिल वापस

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का बड़ा एक्शन, ईरान से जुड़े 10 लोगों पर लगाया बैन, जानें क्या कसूर
ट्रंप का बड़ा एक्शन, ईरान से जुड़े 10 लोगों पर लगाया बैन, जानें क्या कसूर
राज्यसभा चुनाव में तीसरी सीट पर जीत के लिए अखिलेश ने बिछाई बिसात, BJP के इन विधायकों पर नजर
राज्यसभा चुनाव में तीसरी सीट पर जीत के लिए अखिलेश ने बिछाई बिसात, जानें प्लान
ट्रंप ने लॉन्च किया US का AI चैटबॉट, अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों से अलग दे रहा जवाब
ट्रंप ने लॉन्च किया US का AI चैटबॉट, अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों से अलग दे रहा जवाब
14 की उम्र में पिता को खो चुके थे शान, 17 की उम्र में गाया पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
शान ने 17 की उम्र में गाया था पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
'आप राज्य का दर्जा सही...', CM उमर अब्दुल्ला का BJP पर तंज
'आप राज्य का दर्जा सही...', CM उमर अब्दुल्ला का BJP पर तंज
उत्तराखंड चुनाव से पहले BJP को झटका, जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण ने छोड़ी पार्टी
उत्तराखंड चुनाव से पहले BJP को झटका, जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण ने छोड़ी पार्टी
बिहार का रहने वाला शख्स जम्मू में गिरफ्तार, फोन में निकले पाकिस्तानी नंबर
बिहार का रहने वाला शख्स जम्मू में गिरफ्तार, फोन में निकले पाकिस्तानी नंबर
किस तरह का संगीत सुनता था अकबर, कैसे बहलाता था अपना मन?
किस तरह का संगीत सुनता था अकबर, कैसे बहलाता था अपना मन?
Embed widget