एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: बीजेपी की विधायक शगुन परिहार का बड़ा दावा, 'जम्मू कश्मीर में धारा 370 अब...'

Jammu Kashmir Politics: बीजेपी विधायक शगुन परिहार (Shagun Parihar) ने कहा कि धारा 370 वापस नहीं आ सकता तो फिर इसके नाम का बिल लाने का यही मतलब है कि ये जनता को गुमराह करना चाहते हैं.

Shagun Parihar On PDP: जम्मू-कश्मीर में धारा 370 का मसला एक बार फिर चर्चा का विषय बना हुआ है. इस बीच बीजेपी विधायक शगुन परिहार ने इस मसले को लेकर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) और नेशनल कॉन्फ्रेंस को घेरा है. उन्होंने दोनों पार्टियों पर जम्मू-कश्मीर की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है. 

कटरा में बीजेपी विधायक शगुन परिहार ने मीडिया से बातचीत में कहा, "पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस धारा 370 के नाम पर जम्मू-कश्मीर के लोगों को गुमराह कर रहे हैं. ये सिर्फ और सिर्फ गुमराह ही करते रह जाएंगे, जबकि धारा 370 अब जम्मू-कश्मीर में कभी वापस आ ही नहीं सकता है, ये वो भलीभांति जानते हैं.'' 

जनता को गुमराह करने के बजाय उनके हित में काम करें- शगुन

उन्होंने आगे कहा, ''यहां के मुख्यमंत्री ने बहुत बार कहा है कि 370 नहीं आ सकता तो फिर धारा 370 के नाम का बिल लाने का यही मतलब है कि ये जनता को गुमराह करना चाहते हैं. गुमराह करने के बजाय अगर वो जनता के हित के लिए काम करें, जम्मू कश्मीर के विकास के लिए काम करें, जम्मू-कश्मीर और भारत की एकता और अखंडता के लिए काम करें तो उनके लिए बेहतर होगा.''  

'महबूबा मुफ्ती ने जम्मू कश्मीर में हमेशा आग लगाकर रखी'

बीजेपी विधायक शगुन परिहार ने पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती पर हमला करते हुए कहा, ''महबूबा मुफ्ती मैडम को लोगों ने जम्मू-कश्मीर से निकालकर बाहर फेंक दिया है. जम्मू-कश्मीर के लोगों ने उनको चुना ही नहीं. लोग उनसे काफी परेशान थे. उन्होंने जनता का कोई मुद्दा नहीं उठाया, लोगों को हमेशा गुमराह किया. जम्मू कश्मीर में हमेशा आग लगाकर रखी.'' 

'जम्मू-कश्मीर के लोगों का शकुन महबूबा मुफ्ती से बर्दाश्त नहीं'

उन्होंने ये भी कहा, ''आज जब जम्मू-कश्मीर में लोग शकुन से बैठे हुए हैं, महबूबा मुफ्ती से ये बर्दाश्त नहीं हो रहा है. इसलिए कभी उनकी बेटी इल्तिजा मुफ्ती आती है और कहती है कि हम तिरंगा रैली के समर्थन में नहीं निकलेंगे, जो तिरंगा रैली के साथ जाएगा उनकी नौकरियां चली जाएंगी. मुझे लगता है कि महबूबा मुफ्ती और उनकी फैमिली का ये प्रोपेगेंडा हमेशा से रहा है कि वो जम्मू कश्मीर की जनता को हमेशा गुमराह करते रहें.'' 

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में मौसम खराब, विंटर वेकेशन बढ़ा, जानें अब कब खुलेंगे स्कूल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव पर घमासान, 2027 तक टलने का खतरा
जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव पर घमासान, 2027 तक टलने का खतरा
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget