एक्सप्लोरर

Jammu News: कश्मीरी पंडितों को लेकर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- घाटी में जल्द होगी वापसी

Jammu News:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने रविवार को कहा कि कश्मीरी पंडित (Kashmiri Pandit) जल्द ही घाटी में अपने घरों को लौट सकेंगे.

Jammu News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने रविवार को कहा कि कश्मीरी पंडित (Kashmiri Pandit) जल्द ही घाटी में अपने घरों को लौट सकेंगे. उन्होंने जोर दिया कि अनुकूल माहौल बनाने के लिए काम किया जा रहा है, ताकि वे फिर कभी विस्थापित न हों.

कश्मीर से बाहर भेजने वाले को भुगतना पडेगा गंभीर परिणाम
तीन दिवसीय 'नवरेह' उत्सव के अंतिम दिन कश्मीरी पंडित समुदाय के सदस्यों को डिजिटल तरीके से संबोधित करते हुए आरएसएस प्रमुख ने कहा कि अगर कोई इस समुदाय को दोबारा कश्मीर से बाहर करने की गलत मंशा रखता है तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे भागवत ने 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसने 1990 में घाटी से कश्मीरी पंडितों के पलायन के पीछे की वास्तविकता के बारे में देश भर में और बाहर जन-जागरूकता पैदा की है.

Jammu Kashmir: बुर्का पहनकर CRPF बंकर पर पेट्रोल बम फेंकने वाली महिला गिरफ्तार, पुलिस ने दी ये जानकारी

कश्मीर पंडितों की होगी घर वापसी
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख ने कहा "अब समय आ गया है कि कश्मीरी पंडितों की कश्मीर घाटी में वापसी कराने का वादा पूरा किया जाए. आपकी घाटी में वापसी का समय आ गया है क्योंकि हिंदू और 'भारत भक्त' आपके पास आ रहे हैं. आपने भूतकाल में विस्थापन को सहा लेकिन भविष्य में आपके साथ ऐसा नहीं होना चाहिए. ऐसा माहौल बनाने का कार्य जारी है जिसमें आप सुरक्षित महसूस करेंगे और अपने पड़ोसियों के साथ शांतिपूर्ण तरीके से रहेंगे जैसे पहले रहते थे और कोई भी आपको दोबारा विस्थापित नहीं कर सकेगा."

सभी के साथ रहे शांतिपूर्ण
संघ प्रमुख ने कहा, "अगर कोई गलत मंशा रखेगा तो उसे इसके घातक नतीजे भुगतने होंगे. ऐसे लोग हैं (मुस्लिम समुदाय में) जिनके साथ आप अच्छे रिश्ते का आनंद लेते थे. हमें कट्टरपंथ को हराना है और सभी के साथ शांतिपूर्ण रहना है."

जल्द होगी कश्मीरी पंडितों की वापसी
वर्ष 2011 में दिल्ली में कश्मीरी पंडितों के उत्सव 'हेराथ' (शिवरात्रि) में अपनी भागीदारी का उल्लेख करते हुए भागवत ने कहा कि समुदाय ने इस अवसर पर प्रतिज्ञा की थी कि वे अपनी मातृभमि पर लौटेंगे. भागवत ने अपने आधे घंटे से अधिक के भाषण में कहा, "घाटी में लौटने के हमारे संकल्प को पूरा होने में ज्यादा दिन नहीं लगेंगे. यह बहुत जल्द साकार हो जाएगा और हमें इस दिशा में प्रयास जारी रखना होगा. हमारा इतिहास और हमारे महान नेता हम सभी के लिए मार्गदर्शक रहेंगे और प्रेरणा देंगे."

अनुच्छेद 370 हटने के बाद घाटी में वापसी का रास्ता हुआ है साफ
संघ प्रमुख ने कहा अनुच्छेद 370 को हटाने से पंडितों की कश्मीर घाटी में वापसी का रास्ता खुल गया. आरएसएस प्रमुख ने कहा, "हर किसी के जीवन में चुनौतियां आती हैं...हम ऐसी स्थिति में हैं जहां तीन-चार दशक पहले हम अपने ही देश में विस्थापित हुए थे. समाधान क्या है?" साथ ही, उन्होंने कहा, "हम हार नहीं मानेंगे और अपने घरों को लौटकर अपनी प्रतिज्ञा को पूरा होते देखेंगे."

इजराइल का किया जिक्र
संघ प्रमुख ने इजराइल का जिक्र किया और कहा कि यहूदियों ने अपनी मातृभूमि के लिए 1800 वर्षों तक संघर्ष किया. भागवत ने कहा, "1700 वर्षों में उनके द्वारा अपनी प्रतिज्ञा के लिए बहुत कुछ नहीं किया गया था, लेकिन पिछले 100 वर्षों में इजराइल के इतिहास ने इसे अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हुए देखा और दुनिया के अग्रणी देशों में से एक बन गया. हमें (कश्मीरी पंडितों) दुनिया के विभिन्न हिस्सों में रहना पड़ा है, इस तथ्य के बावजूद कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है. हम कहीं भी रह सकते हैं, लेकिन हम अपनी मातृभूमि को नहीं भूल सकते."

भागवत ने कहा कि हालांकि, इसमें कुछ समय लगेगा लेकिन कश्मीरी पंड़ित अपनी जन्मभूमि पर अपनी शर्तों से लौट सकेंगे.

यह भी पढ़ें

Jammu-Kashmir News: बडगाम में फूड प्वाइजनिंग से 39 बीमार, 18 की हालत गंभीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का ऐलान, इस दिन पार्टी और संसदीय सीट से देंगे इस्तीफा
NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का ऐलान, इस दिन पार्टी और संसदीय सीट से देंगे इस्तीफा
श्रीनगर में 800 साल पुराने मंदिर को मिला नया जीवन, मरम्मत में जुटे मुस्लिम
श्रीनगर में 800 साल पुराने मंदिर को मिला नया जीवन, मरम्मत में जुटे मुस्लिम
कश्मीर: शंकराचार्य मंदिर के रास्ते पर मजार को लेकर विवाद, BJP ने उठाए सवाल
कश्मीर: शंकराचार्य मंदिर के रास्ते पर मजार को लेकर विवाद, BJP ने उठाए सवाल
J&K: कैबिनेट विस्तार के बाद NC में कलह! इन नेताओं के समर्थकों ने जताई नाराजगी
J&K: कैबिनेट विस्तार के बाद NC में कलह! इन नेताओं के समर्थकों ने जताई नाराजगी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget