एक्सप्लोरर

Kashmir Weather News: कश्मीर में शीतलहर से लोगों को मिली मामूली राहत, ‘चिल्लई कलां’ का दौर जारी

Srinagar News: मौसम विभाग ने क्षेत्र में आगामी दिनों में शुष्क मौसम की संभावना जताई है, जिससे यहां रातें ज्यादा ठंडी जबकि दिन अपेक्षाकृत गर्म रहेंगे. वहीं तापमान गिरने से कई जलाशय, तालाब जम गए हैं.

Kashmir Chillai Kalan: कश्मीर घाटी में पारा जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे होने के बावजूद क्षेत्र में शीत लहर से हल्की राहत मिली है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. श्रीनगर में सोमवार की रात तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि उससे एक रात पहले यह शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे था. दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. 

प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट में माइनस 9.2 डिग्री तापमान दर्ज
वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविर पहलगाम में ही है. मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उत्तर कश्मीर के बारामुला जिले में स्थित प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. जम्मू कश्मीर में इन सर्दियों के दौरान इस रिसॉर्ट में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया.

आगामी दिनों में शुष्क रहेगा मौसम- मौसम विभाग 
मौसम विभाग ने क्षेत्र में आगामी दिनों में शुष्क मौसम की संभावना जताई है, जिससे यहां रातें ज्यादा ठंडी जबकि दिन अपेक्षाकृत गर्म रहेंगे. अधिकारियों ने बताया कि घाटी का प्रवेशद्वार कहलाने वाले काजीगुंड में भी सोमवार की रात को न्यूनतम तापमान में कुछ सुधार दर्ज किया गया, यहां न्यूनतम तापमान शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

कुपवाड़ा में  माइनस 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तापमान
अधिकारियों ने बताया कि सीमांत जिले कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, वहीं दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

'कम बारिश से सांस संबंधी परेशानियां बढ़ीं'
डॉक्टरों का कहना है कि इस साल सामान्य से कम वर्षा के कारण स्थानीय निवासियों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों में श्वसन संबंधी परेशानियां बढ़ी हैं. शून्य से नीचे तापमान जाने से घाटी में कई जलाशय, तालाब और झीलें जमने लगी हैं.

घाटी में 'चिल्लई कलां' का दौर जारी
कश्मीर में इस समय ‘‘चिल्लई कलां’’ का दौर जारी है. 40 दिन का यह दौर सबसे मुश्किल समय होता है, जब बर्फबारी सबसे ज्यादा होती है. यह 21 दिसंबर से शुरू होकर 30 जनवरी को समाप्त होता है. घाटी में ‘‘चिल्लई खुर्द’’ (छोटी सर्दी) के 20 दिन और ‘‘चिल्लई बच्चा’’ (शिशु सर्दी) के 10 दिन के बाद भी ठंड जारी रहती है. घाटी के ज्यादातर भागों में बृहस्पतिवार को बर्फबारी हुई थी.

यह भी पढ़ें:

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा के लिए गुलाम नबी आजाद को कांग्रेस ने नहीं भेजा न्योता, जम्मू कश्मीर में होने है वाली एंट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त पर कश्मीरी पंडितों के वर्क फ्रॉम होम पर रोक, जानें मामला?
15 अगस्त पर कश्मीरी पंडितों के वर्क फ्रॉम होम पर रोक, जानें मामला?
जम्मू-कश्मीर: सेब बागानों को नुकसान, भारी बारिश का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर: सेब बागानों को नुकसान, भारी बारिश का अलर्ट
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
शहीदों को नमन: कठुआ में निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में दिखे अधिकारी और नागरिक
शहीदों को नमन: कठुआ में निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में दिखे अधिकारी और नागरिक

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget