एक्सप्लोरर

पीएम मोदी के संबोधन पर बोले बीजेपी सांसद गुलाम अली खटाना, 'पाकिस्तान की तरफ से अगर अब...'

PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राष्ट्र को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते हैं.

Ghulam Ali Khatana On PM Modi Address: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन पर बीजेपी सांसद गुलाम अली खटाना ने कहा पीएम मोदी ने सही कहा कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते हैं. उन्होंने कहा कि जैसे पीएम मोदी पहले कह चुके हैं कि अगर पाकिस्तान की तरफ से आए आतंकवादियों की तरफ से कोई भी गतिविधि हुई इसे युद्ध का ऐलान समझा जाएगा.

सांसद गुलाम अली खटाना ने आगे कहा, "पहलगाम की घटना, जहां हमारे निहत्थे नागरिकों को निशाना बनाया गया. उसके बाद, जो देश और लोगों की मांग थी, हमारे सशस्त्र बलों, विशेष रूप से वायु सेना, थलसेना और नौसेना ने पाकिस्तान में जाकर आतंकवाद की नींव को नष्ट कर दिया."

 

'खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते'
उन्होंने आगे कहा, "हमारी सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवाद की बुनियाद को खंडहर कर दिया. दोनों चीजें साथ नहीं चल सकती. गोली का जवाब गोले से देंगे. खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते हैं. ऑपरेशन सिंदूर अभी स्थगित हुआ है. जैसे पीएम मोदी ने कहा कि किसी भी घिनौनी हरकत को एक्ट ऑफ वार समझेंगे."

पीएम मोदी ने बताए तीन पैमाने
बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले और भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (12 मई) को देशवासियों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के बाद, अब 'ऑपरेशन सिंदूर' आतंक के खिलाफ भारत की नीति है. 'ऑपरेशन सिंदूर' ने आतंक के खिलाफ लड़ाई में एक नई लकीर खींच दी है, एक नया पैमाना, न्यू नॉर्मल तय कर दिया है.

आतंकियों को दिया मुंहतोड़ जवाब
पीएम मोदी ने कहा कि भारत पर आतंकी हमला हुआ, तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. हम अपने तरीके से अपनी शर्तों पर जवाब देकर रहेंगे। हर उस जगह जाकर कठोर कार्रवाई करेंगे, जहां से आतंक की जड़ें निकलती हैं.

इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा, "आतंक की सरपरस्त सरकार और आतंक के आकाओं को अलग-अलग नहीं देखेंगे. 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान, दुनिया ने पाकिस्तान का वो घिनौना सच फिर देखा है, जब मारे गए आतंकियों को विदाई देने, पाकिस्तानी सेना के बड़े-बड़े अफसर उमड़ पड़े."

सैयद ज़हीन रज़ा तकवी 2019 से ABP News के डिजिटल विंग में सेवाएं दे रहे हैं. इस दौरान टेक-ऑटो सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. राजनीति और खेल की खबरों में गहरी दिलचस्पी है. वर्तमान में स्टेट डेस्क पर कार्यरत हैं. साथ ही टीम लीड की भी जिम्मेदारी निभाते हैं. एबीपी न्यूज से पहले ज़हीन ईटीवी भारत और जनटीवी न्यूज में काम कर चुके हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव पर घमासान, 2027 तक टलने का खतरा
जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव पर घमासान, 2027 तक टलने का खतरा
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget