एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक बोले, 'मेरे खिलाफ...'

Satyapal Malik News: जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि बहुत लोग उन्हें सोशल मीडिया पर टारगेट कर रहे हैं.

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने एक्स पर कहा कि बहुत सारे लोग उन्हें सोशल मीडिया पर टारगेट कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मैंने अपने जीवन में झुकना नहीं सीखा है. उन्होंने कहा कि वो बागी हो सकते हैं लेकिन गद्दार नहीं हो सकते.

'मैंने अपने जीवन में कभी झुकना नहीं सीखा'

अपने पोस्ट में सत्यपाल मलिक ने लिखा, "नमस्कार साथियों. बहुत से लोग मुझे सोशल मीडिया पर टारगेट कर रहे हैं, अनाप शनाप मेरे खिलाफ लिख रहे हैं. मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि मैं उस किसान क़ौम का बेटा हूं. मैं बाग़ी हो सकता हूं लेकिन गद्दार होना मेरी फितरत में नहीं है. मैंने मेरे जीवन में झुकना नहीं सीखा सत्ता पक्ष से मेरे आज़ भी वही सवाल हैं."

अनुच्छेद 370 और पुलवामा हमले पर दिए थे बयान

बता दें कि अनुच्छेद 370 और पुलवाला हमले को लेकर सत्यपाल मलिक ने जो बयान दिए थे, उस पर खूब सियासत हुई थी. सत्यपाल मलिक पर निशाना साधा गया. हालांकि, उन्होंने हमेशा अपने बयान पर अड़े रहने की बात कही. 14 फरवरी 2019 को पुलवामा का हमला हुआ था. वहीं 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा लिया गया और उसे दो भागों में बांट दिया गया.

इससे पहले 9 मई को अपने पोस्ट में सत्यपाल मलिक ने भारतीय सेना की कार्रवाई की तारीफ की थी. उन्होंने लिखा था, "भारत की तीनो सेना, भारत का गौरव हैं. जय हिन्द." उनका ये पोस्ट पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को सेना द्वारा तबाह किए जाने के बाद आया था. सत्यपाल मलिक बिहार, गोवा और मेघालय के भी राज्यपाल रह चुके हैं. किसान आंदोलन का भी उन्होंने समर्थन किया था.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में साइबर सुरक्षा होगी और मजबूत, सरकार ने JK4C के गठन को दी मंजूरी
जम्मू-कश्मीर में साइबर सुरक्षा होगी और मजबूत, सरकार ने JK4C के गठन को दी मंजूरी
श्रीनगर में भीषण गर्मी के बाद बदलेगा मौसम, 20 और 22 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
श्रीनगर में भीषण गर्मी के बाद बदलेगा मौसम, 20 और 22 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
Jammu Kashmir News: इंजीनियर रशीद को संसद जाने की इजाजत, पार्टी ने कोर्ट के फैसले को बताया 'जनादेश की जीत'
इंजीनियर रशीद को संसद जाने की इजाजत, पार्टी ने कोर्ट के फैसले को बताया 'जनादेश की जीत'
'370 की लड़ाई खत्म करने की सुपारी...', सज्जाद लोन का CM उमर अब्दुल्ला पर हमला
'370 की लड़ाई खत्म करने की सुपारी...', सज्जाद लोन का CM उमर अब्दुल्ला पर हमला

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget