एक्सप्लोरर

Breaking News: पाकिस्तानी ड्रोन ने जम्मू के खेत में गिराया नोट के बंडलों, आईईडी और पिस्टल से भरा पैकेट, पुलिस ने नाकाम की नापाक साजिश

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर के जम्मू के सांबा जिले के विजयपुर में पाकिस्तान में ड्रोन से पैकेट गिराया. पैकेट नोटों की गड्डियों से भरा था. विजयपुर में भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास है.

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के जम्मू के सांबा जिले के विजयपुर में पाकिस्तान में ड्रोन से पैकेट गिराया. पैकेट विजयपुर में भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक खेत में गिरा. सुरक्षाबलों ने पैकेट को कब्जे में लिया है. पैकेट की जांच के लिए बम डिस्पोजल स्क्वाड मौके पर बुलाया गया है. बम डिस्पोजल स्क्वाड ने पैकेट को खोल कर जांच की तो वह नोटों से भरा था. अभी यह पता नहीं चल पाया है कि ये नोट असली हैं या नकली.पाकिस्तानी ड्रोन की ओर से गिराए गए पैकट से दो पिस्तौल, चार मैगजीन, 60 गोलियां, 10 पैकटों में करीब पांच लाख रुपये की भारतीय मुद्रा, दो बैटरी, एक डेटोनेटर और दो आईईडी बरामद की गई है. पुलिस के बम निरोधक दस्ते में बाद में बरामद आईईडी में धमाका कराया. इस तरह पुलिस ने पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश को बेनकाब कर दिया है.

पुलिस को किसने दी जानकारी

सांबा के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक ने बताया कि आज सुबह करीब छह बजे विजयपुर पुलिस को सूचना मिली की एक खेत में एक संदिग्ध पैकेट मिला है. उन्होंने बताया कि पुलिस जब मौके पर पहुंची. वहां एक पैकेट पड़ा हुआ था. उसमे एक डोरी भी लगी हुई थी. इससे पता चलता है कि उसे ड्रोन से ड्राप किया गया था. उन्होंने बताया कि पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए पाकिस्तान की साजिश को बेनकाब कर दिया.  

पुलिस को ड्रोन से गिराए गए पैकेट के बारे में ग्रामीणों ने सूचना दी थी. यह पैकेट पाकिस्तानी ड्रोन ने गुरुवार सुबह विजयपुर इलाके में गिराया. पुलिस के अधिकारी ने बताया कि इस घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची उस जगह को घेर कर तलाशी अभियान शुरू किया. उसे शक है कि इसी तरह के कुछ और पैकेट इलाके में गिराए गए हों. सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक पिछले करीब 10 महीनों में जम्मू कश्मीर से लगती भारतीय सीमा में पाकिस्तानी ड्रोनों ने करीब 200 बार घुसपैठ की है.  एजेंसियां इसे सीमा सुरक्षा को लेकर बड़ा खतरा मान रही हैं.

इस साल अब तक कितने पाकिस्तानी  ड्रोन भारत में दिखे हैं

केंद्र सरकार ने अभी हाल ही में सुरक्षा बलों के साथ इस तरह की सूचनाएं साझा कर उन्हें इस तरह की घुसपैठ को रोकने के लिए कहा था. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान से आए जिन 191 ड्रोन को ट्रेस किया है, उनमें से 171 पंजाब में पाकिस्तान से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा से भारत में दाखिल हुए, वहीं 20 जम्मू के इलाके में ट्रेस किए गए हैं. ये आंकड़े इस साल एक जनवरी से लेकर 30 सितंबर तक के हैं. पाकिस्तान से आए 191 ड्रोन में से सात को सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने देखते ही मार गिराया.

ये भी पढ़ें

Jammu: 24 साल बाद अपनी जमीन पर खेती करने पहुंचे जम्मू के चिल्यारी गांव के किसान, कई हुए भावुक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त पर कश्मीरी पंडितों के वर्क फ्रॉम होम पर रोक, जानें मामला?
15 अगस्त पर कश्मीरी पंडितों के वर्क फ्रॉम होम पर रोक, जानें मामला?
जम्मू-कश्मीर: सेब बागानों को नुकसान, भारी बारिश का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर: सेब बागानों को नुकसान, भारी बारिश का अलर्ट
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
शहीदों को नमन: कठुआ में निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में दिखे अधिकारी और नागरिक
शहीदों को नमन: कठुआ में निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में दिखे अधिकारी और नागरिक

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget