एक्सप्लोरर

पहलगाम: डरे हुए लोगों के लिए मसीहा बनकर आए आदिल मलिक, सैकड़ों को कश्मीर से सुरक्षित बाहर निकाला, पहुंचाया घर

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में फंसे सैलानी डरे हुए हैं. कई महिलाओं की आंखों में आंसू हैं. इनकी मदद करने के लिए आदिल मलिक ने अपने घर के दरवाजे खोल दिए हैं.

Kashmir Tourist Evacuation Story: पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद जम्मू कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में डरे और सहमे सैलानी बस किसी तरह से अपने घर जाना चाहते हैं. महाराष्ट्र के अलग अलग जिलों से आए कई ग्रुप, अब एक जगह इकट्ठा हैं और और अपने घर जाने के लिए परेशान हैं. 

ये वो सैलानी हैं, जो एक उम्मीद के साथ अपने घर से निकले थे कि धरती के स्वर्ग से रूबरू होंगे, लेकिन यहां आकर अब इनके माथे पर डर की लकीरें हैं. कई महिलाओं की आंखों में आंसू हैं. उनकी एक ही तमन्ना है कि किसी तरह से वापस अपने घर पहुंच सकें. दरअसल, इनमें से किसी ने एक हफ्ते बाद की टिकट बुक की है तो किसी ने 10 दिन बाद की. हालांकि, 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद अब ये लोग तुरंत वापस अपने घर जाना चाहते हैं. 

अब दिक्कत यह है कि इन्हें वापस जाने के लिए साधन नहीं मिल रहे. फ्लाइट्स में टिकट उपलब्ध नहीं हैं और जहां उपलब्ध हैं, वहां किराया बहुत ज्यादा है. 

'मेरा 6 साल का बेटा रोज फोन कर के पूछता है...'
एक सैलानी महिला ने रोते हुए बताया, "मेरा 6 साल का बेटा, मेरे घर आने का इंतजार कर रहा है. वो रोज मुझे फोन करके एक ही बात पूछता है कि मम्मी आप कब आओगे? लेकिन मुझे नहीं पता कब जा पाएंगे. अब तो मुझे ये भी डर है कि हम वापस जा भी पाएंगे कि नहीं? हमारी सरकार से अपील है कि हम सभी को सुरक्षित यहां से निकालकर, हमारे घर तक पहुंचा दें."

'अब कभी कश्मीर नहीं आऊंगी'
एक और महिला ने बताया, "डर तो हमें बहुत ज्यादा है. नाम पूछकर मार दे रहे हैं और पुरुषों को मार रहें हैं. मेरे बच्चे मेरा घर पर इंतजार कर रहे हैं. कल से फोन आ रहें हैं कि वापस आ जाओ. मैं पहली बार कश्मीर आई हूं लेकिन ये आखिर है. इसके बाद अब कभी कश्मीर नहीं आऊंगी."

आदिल मलिक ने की सैकड़ों लोगों की मदद
इन सैलानियों की इस आपदा में अवसर की आशा बनकर आए कश्मीर के सोपोर के रहने वाले आदिल मालिक, जो महाराष्ट्र के पुणे से चलने वाली NGO 'सरहद' से पिछले 10 साल से जुड़े हैं. आदिल अब ऐसे सैलानियों के लिए एक मसीहा के तौर पर सामने आए हैं और अपनी कोशिशों के चलते वो अबतक 100 ऐसे सैलानियों को कश्मीर से वापस भेज चुके हैं, जो जल्द से जल्द अपने घर वापस जाना चाहते थे. 

आदिल का कहना है, "कुछ लोगों को मैंने अपने घर में ठहराया है तो कुछ लोगों के लिए अलग से व्यस्था कराई है. अभी 150 के करीब सैलानियों ने संपर्क किया जो कश्मीर के अलग अलग इलाकों में रुके हैं, उन्हें भी हम जल्द उनके घर तक पहुंचाएंगे."

'मेहमाननवाजी के लिए जाना जाता है कश्मीर'
आदिल मालिक ने कहा, "22 अप्रैल का हमला कश्मीरियत पर एक धब्बा है, लेकिन इस हमले को धर्म के चश्मे से नहीं देखा चाहिए. हमारा कश्मीर मेहमाननवाजी के लिए ही जाना जाता है. वे दहशतगर्द थे जिनका कोई धर्म नहीं होता." 

लोगों के हौसले तोड़ नहीं पाए दहशतगर्द
इस समूह में कई ऐसे सैलानी भी हैं जिनके हौसले अभी भी बुलंद हैं और दहशतगर्द इनके हौसलों को तोड़ पाने में नाकाम रहे हैं. इनका कहना है कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और हम यहां दोबारा जरूर आएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा
सर्जियो गोर का बयान: PAK में US राजनयिक तलब, CM बोले, 'अब यह...'
सर्जियो गोर का बयान: PAK में US राजनयिक तलब, CM बोले, 'अब यह...'
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget