एक्सप्लोरर

पहलगाम आतंकी हमले के बाद अलर्ट अनंतनाग प्रशासन, कश्मीरी पंडित कर्मचारियों के लिए लिया यह फैसला

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में धर्म पूछ कर पर्यटकों पर गोली चलाई गई. इस आतंकी हमले के बाद से ही बारामुला और अनंतनाग में कश्मीरी पंडितों के लिए चिंता व्यक्त की जा रही है.

Pahalgam Terror Attack: कश्मीर के फेमस टूरिस्ट स्पॉट बैसरन घाटी पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. परिवार और दोस्तों के साथ घूमने आए पर्यटकों पर इतना बड़ा हमला हाल ही के समय में कभी नहीं देखा गया था. आतंकियों ने धर्म पूछ कर पर्यटकों पर गोलियां चला दीं, जिसमें 26 लोगों ने अपनी जान गंवा दी जबकि 17 लोग घायल हो गए. इसके बाद से ही जम्मू कश्मीर में अलग अलग जिला प्रशासन ने कश्मीरी पंडितों को लेकर चिंता व्यक्त की है. 

बारामुला के बाद अब अनंतनाग में कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा को लेकर यह फैसला लिया गया है कि कश्मीरी पंडित कर्मचारी कुछ समय के लिए वर्क फ्रॉम होम करेंगे, यानी वे घर से ही काम करेंगे. यह आदेश चीफ एजुकेशन ऑफिसर अनंतनाग ने दिया है. 

एंटी टेरर एक्शन फोरम का प्रदर्शन
जानकारी के लिए बता दें आज (गुरुवार, 24 अप्रैल) एंटी टेरर एक्शन फोरम पाकिस्तान एंबेसी के बाहर प्रदर्शन करने जा रही है. पहलगाम में हुए टेरर अटैक के विरोध में एंटी-टेरर एक्शन फोरम सुबह 11.00 बजे प्रदर्शन करेगी. इसके लिए नई दिल्ली के तीन मूर्ति चौक पर लोगों को एकसाथ आने के लिए कहा गया है. 

पहलगाम आतंकी हमले की FIR
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जो FIR दर्ज की गई है उसमें यूएपीए की 16, 18, 20 और आर्म्स एक्ट समेत कई धाराएं लगाई गई हैं. अनंतनाग जिले के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले के संबंध में पुलिस स्टेशन पहलगाम में एफआईआर संख्या 0025 दर्ज की गई है. एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103, 109, 61, आर्म्स एक्ट 1959 की धारा 27, और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम 1967 की धाराएं 16, 18, 20 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

एफआईआर के अनुसार, हमला दोपहर 13:50 बजे से 14:20 बजे के बीच पहलगाम के बाइसारन क्षेत्र (थाने से 6.4 किमी पूर्व) में हुआ. घटना की जानकारी 14:30 बजे पुलिस को प्राप्त हुई. पुलिस स्टेशन पहल्गाम द्वारा मौखिक रूप से शिकायत दर्ज की गई.

अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज
एफआईआर में फिलहाल आरोपी अज्ञात है. घटना स्थल से कोई संपत्ति का नुकसान दर्ज नहीं किया गया है. इस हमले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षाबलों की तैनाती और कार्रवाई का उल्लेख किया गया है. शिकायतकर्ता पुलिस स्टेशन पहलगाम ही है और जांच के लिए एडिशनल एसपी ग़ुलाम हसन शेख को नियुक्त किया गया है. FIR में हमले को देश की सुरक्षा और शांति के विरुद्ध गंभीर अपराध बताया गया है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Budgam News: डंडों और पत्थरों से पीटा, कश्मीर में कुत्ते की बेरहमी से हत्या, खौफनाक वीडियो वायरल
बड़गाम: डंडों और पत्थरों से पीटा, कश्मीर में कुत्ते की बेरहमी से हत्या, खौफनाक वीडियो वायरल
नशा मुक्त कश्मीर का दूसरा महीना शुरू, मुफ्ती नासिर ने जारी किया फतवा, नशीले पदार्थ की कमाई हराम
नशा मुक्त कश्मीर का दूसरा महीना शुरू, मुफ्ती नासिर ने जारी किया फतवा, नशीले पदार्थ की कमाई हराम
फारूक अब्दुल्ला पर हमले के मामले में चार्जशीट दाखिल, जांच के लिए बनी थी 7 सदस्यीय SIT
फारूक अब्दुल्ला पर हमले के मामले में चार्जशीट दाखिल, जांच के लिए बनी थी 7 सदस्यीय SIT
Bandipora News: बांदीपोरा में पलक झपकते ही झेलम में समा गए 3 जवान बेटे, SDRF की देरी पर फूटा गांव का गुस्सा
बांदीपोरा में पलक झपकते ही झेलम में समा गए 3 जवान बेटे, SDRF की देरी पर फूटा गांव का गुस्सा

वीडियोज

Suvendu Adhikari Oath Ceremony: शुभेंदु के स्वागत में सजा बंगाल!
Suvendu Adhikari Oath Ceremony: शुभेंदु के स्वागत में सजा बंगाल! | Brigade Parade Ground
Suvendu Adhikari Oath Ceremony: BJP का शपथ ग्रहण से पहले नया खेल ? | Brigade Parade Ground
Sansani: Gurugram में मनचले की छेडछाड़ से परेशान छात्रा ने की खुदकुशी! | Crime News | Haryana
Breaking News | Governor Dissolves Bengal Assembly: Suvendu सरकार बनते ही TMC के उड़े होश! | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: ऑपरेशन सिंदूर के बाद मरम्मत के लायक भी नहीं बची लश्कर की इमारतें, मलबा साफ करने में लगे 23 दिन
Exclusive: ऑपरेशन सिंदूर के बाद मरम्मत के लायक भी नहीं बची लश्कर की इमारतें, मलबा साफ करने में लगे 23 दिन
'पंजाब को रंगला बनाने का सपना...', मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर राघव चड्ढा ने कसा तंज
'पंजाब को रंगला बनाने का सपना...', मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर राघव चड्ढा ने कसा तंज
रोहित शर्मा बने पाकिस्तान के कप्तान! गिल के साथ करेंगे ओपनिंग; पड़ोसियों का ब्लंडर देख सिर पकड़ लेंगे आप
रोहित शर्मा बने पाकिस्तान के कप्तान! गिल के साथ करेंगे ओपनिंग; पड़ोस से मजेदार वीडियो वायरल
'कम से कम मुझे...', बहू आलिया भट्ट से होती है नीतू कपूर की तूतूमैंमैं, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
'कम से कम मुझे...', बहू आलिया भट्ट से होती है नीतू कपूर की तूतूमैंमैं, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
‘भ्रष्टाचारियों को मुख्यमंत्री बनाने की परंपरा निभा रही BJP’, शुभेंदु अधिकारी को बंगाल का CM बनाने पर संजय राउत का भाजपा पर हमला
‘भ्रष्टाचारियों को CM बनाने की परंपरा निभा रही BJP’, शुभेंदु को लेकर संजय राउत का BJP पर हमला
‘मुसलमान न हिजाब छोड़ेंगे और न भारत’, अकबरुद्दीन ओवैसी की चेतावनी, अपनी बेटी का क्यों किया जिक्र?
‘मुसलमान न हिजाब छोड़ेंगे और न भारत’, अकबरुद्दीन ओवैसी की चेतावनी, अपनी बेटी का क्यों किया जिक्र?
भाइयों जैसा कोई नहीं...’ 50 लाख का घर देख फूट-फूटकर रो पड़ी बहन, भाइयों ने ऐसे पूरा किया सपना, वीडियो वायरल
भाइयों जैसा कोई नहीं...’ 50 लाख का घर देख फूट-फूटकर रो पड़ी बहन, भाइयों ने ऐसे पूरा किया सपना
इस तकनीक से पैदा होती हैं ज्यादा बछिया, डेयरी सेक्टर में बड़ा बदलाव ला सकती है यह तकनीक
इस तकनीक से पैदा होती हैं ज्यादा बछिया, डेयरी सेक्टर में बड़ा बदलाव ला सकती है यह तकनीक
Embed widget