एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ रोजा शरीफ में रोष मार्च, फूंके गए पुतले, खलीफा की केंद्र से बड़ी मांग 

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के सरहिंद के रोजा शरीफ के खलीफा सैयद मुहम्मद सादिक रजा मुज्जाजदी ने कहा कि केंद्र ऐसी कार्रवाई करे, जिसे आतंकवादी याद रखें और फिर कभी ऐसी हिमाकत न करें. 

Protest Against Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के सरहिंद के रोजा शरीफ में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में आतंकवाद का पुतला फूंका और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रोजा शरीफ के खलीफा सैयद मुहम्मद सादिक रजा मुज्जाजदी के नेतृत्व में आतंकी घटना के विरोध रोष मार्च भी निकाला. साथ ही केंद्र सरकार से लोगों ने मांग की कि वो आतंकवाद की सच्चाई सामने लाए. 
 
सरहिंद रोजा शरीफ के खलीफा सैयद मुहम्मद सादिक रजा मुज्जाजदी ने कहा, "वह आतंकवाद के सख्त खिलाफ हैं.' पहलगाम में पर्यटकों पर गोली चलाने वाले आतंकियों की आत्मिक शांति के लिए दुआ भी गई है." 

केंद्र करे सबक सिखाने वाली कार्रवाई- सैयद मोहम्मद सादिक रजा मुज्जाजदी 

उन्होंने केंद्र सरकार से कहा, "आतंकवादी घटना के लिए जिम्मेदार ताकतों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए. ताकि भविष्य में ऐसी कोई दर्दनाक घटना न हो. देश में शांति भंग करने की कोई हिमाकत न करे. आने वाले दिनों में इस देश में अमन चैन कायम रहे." 

खलीफा सैयद मोहम्मद सादिक रजा मुज्जाजदी ने ने कहा कि भारत हमेशा से ही शांतिप्रिय देश रहा है. शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. 

22 अप्रैल को हुई थी 26 हिंदुओं की हत्या

आतंकवादियों ने मंगलवार (22 अप्रैल) को कश्मीर के पहलगाम के एक पर्यटन स्थल में 26 हिंदुओं की बर्बर तरीके से हत्या कर दी. आतंकी हमले में मारे गए लोगों में ज्यादातर पर्यटक थे. यह हमला 2019 के पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमला माना जा रहा है. मृतकों में दो विदेशी और दो स्थानीय लोग भी शामिल हैं. पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा (एलईटी) से जुड़े संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है.

पहलगाम आतंकवादी घटना के बाद से मोदी सरकार पाकिस्तान के खिलाफ कई कदम उठाए हैं. भारत सरकार के फैसले के खिलाफ पाकिस्तान ने भी शिमला समझौते को रद्द करने के साथ कई अन्य फैसले लिए हैं. पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवादी वारदात के पीछे की शक्तियों को सबक सिखाने का ऐलान किया है. 

(अशरफ ढुड्डी की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शहीदों को नमन: कठुआ में निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में दिखे अधिकारी और नागरिक
शहीदों को नमन: कठुआ में निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में दिखे अधिकारी और नागरिक
Shri Budha Amarnath Yatra 2026: 17 अगस्त से शुरू हो रही श्री बुद्ध अमरनाथ यात्रा, अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा
17 अगस्त से शुरू हो रही श्री बुद्ध अमरनाथ यात्रा, अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा
3 मौत-18 नागरिक घायल..., 35 साल बाद पकड़ा गया जम्मू रेलवे स्टेशन धमाके का आतंकी
3 मौत-18 नागरिक घायल..., 35 साल बाद पकड़ा गया जम्मू रेलवे स्टेशन धमाके का आतंकी
'कुछ तो गड़बड़ है...', कश्मीरी पंडितों को धमकी पर फारूक अब्दुल्ला ने उठाए सवाल
'कुछ तो गड़बड़ है...', कश्मीरी पंडितों को धमकी पर फारूक अब्दुल्ला ने उठाए सवाल

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget