एक्सप्लोरर

क्या पहलगाम हमले में शामिल था आतंकी मुजाहिद्दीन? बहन ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं- 'हम घर वाले...'

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले में कथित रूप से शामिल आतंकवादी की बहन ने बताया कि मेरा एक भाई जेल में है, दूसरा भाई 'मुजाहिद्दीन' है और मेरी दो बहनें भी हैं. मेरे मां-बाप हैं.

Kashmir Terror Attack: पहलगाम हमले के बाद देशभर के लोगों में गुस्सा उबाल पर है. इस मामले में कई लोगों से पुलिस पूछताछ भी कर रही है. इस बीच इस आतंकी हमले में कथित रूप से मुजाहिद्दीन नाम के आतंकवादी के शामिल होने की बात कही जा रही है. मुजाहिद्दीन की बहन ने कहा कि त्राल में उनके घर को ध्वस्त कर दिया गया है. उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि वर्दी पहने एक व्यक्ति घर के ऊपर बम जैसी कोई वस्तु रख रहा था. उसके बाद, घर को ध्वस्त कर दिया गया. हम निर्दोष हैं. उन्होंने हमारा घर बर्बाद कर दिया है.

पहलगाम हमले में शामिल कथित आतंकवादी की बहन ने बताया, "मेरा एक भाई जेल में है, दूसरा भाई 'मुजाहिद्दीन' है और मेरी दो बहनें भी हैं. मेरे मां-बाप हैं. परसो से ही मेरे घर वालों को ले जा रहे थे लेकिन मुझे पता नहीं था. मैं ससुराल में थी, मुझे पता नहीं था. मुझे कल डॉक्टर के पास आना था तो मैंने घरवालों को फोन किया कि मैं उधर आऊंगी.  जब मैं अपने ससुराल से यहां आई, तो मैंने अपने माता-पिता और भाई-बहनों को उनके घर पर नहीं पाया. 6 बजे मैं यहां पर पहुची तो घर में कोई नहीं था. 

'सुरक्षाबलों ने मुझे पड़ोसी के घर में जाने को कहा'

उसने आगे बताया, ''पुलिस वाले सभी को ले गए थे. मेरी मां को भी ले गए थे, मेरी जो 2 बहनें थी और मेरे अब्बू को तीन दिन पहले ही ले गए थे. जब मैं यहां पर बैठी थी, तो सुरक्षा बल के जवान आए और हम सभी को घर से बाहर निकाला. उन्होंने मुझे एक पड़ोसी के घर में जाने के लिए कहा. उन्होंने कहा आप वहां चलें और घर में जो भेड़ बकरियां हैं, सभी को बाहर निकालें. सबकुछ घर से निकाल दिया गया. 

'घर में बम जैसी कोई वस्तु रखी गई थी'

आतंकी की बहन ने ये भी कहा, ''मैं यहां से बैठकर देख रही थी कि एक शख्स घर के स्टोर के ऊपर चढ़ा और बम जैसी कोई वस्तु वहां पर रखा. जो ब्लास्ट किया, उसने खुद रखा. अंधेरा था इसलिए मैंने उसे चेहरे से नहीं देखा. लेकिन किसी एक को फौजी की वर्दी पहनकर जाते हुए देखा था. उसने क्या किया कि जो हमारे घर की जो चाबियां थीं, वो मकदम के पास थी, उसे 10 बजे के करीब लाया गया तो उसने उनको चाबियां दीं. फिर उन्होंने खुद बम जैसा कुछ था, उसे फोड़ा और सबकुछ यहां पर बर्बाद हो गया.''

घर से इस वक्त किन-किन लोगों को आरेस्ट किया गया? इस सवाल पर आतंकी मुजाहिद्दीन की बहन ने कहा, ''मेरी दो बहनें, जो अनमैरिड हैं, मेरे वालिद साहब और मेरी मां. 

क्या पहलगाम अटैक में मुजाहिद्दीन शामिल था?

जब उनसे पूछा गया कि पहलगाम में जो अटैक हुआ है, क्या उसमें आपके भाई शामिल हैं? इस पर उन्होंने कहा, ''हमें कुछ पता नहीं है. वो जाने, सरकार जाने, उनका काम है, उनकी जिम्मेदारी है कि वो हमारे भाई को पकड़े. वो कहां से पकड़ेंगे उससे कोई लेना-देना नहीं है. हम घर वाले निर्दोष होते हैं. हम निर्दोष हैं. ये जो पूरी बिल्डिंग है वो मेरे तीन चाचाओं के हैं. इसमें दो कमरे सिर्फ हमारे हैं. इन्होंने पूरा घर बर्बाद कर दिया है. चारों लोगों को थाने में बांधकर रखा है, घर में कोई नहीं था.''  
 
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर: LG मनोज सिन्हा बोले- 'कश्मीरी पंडितों ने हमेशा से ही...'
जम्मू-कश्मीर: LG मनोज सिन्हा बोले- 'कश्मीरी पंडितों ने हमेशा से ही...'
उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला
उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला
स्वतंत्रता दिवस उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा, 'PoK के लोग जम्मू कश्मीर से...'
स्वतंत्रता दिवस उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा, 'PoK के लोग जम्मू कश्मीर से...'
किश्तवाड़: चिनाब में गिरी बोलेरो, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
किश्तवाड़: चिनाब में गिरी बोलेरो, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget