एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के इरादों पर फिर जाएगा पानी! भारत-पाक सीमा से सटे इलाके में पहुंचे सीमेंट और मशीन

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान सीमा पर गोलीबारी कर रहा है. भारत के जवान भी मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं. इस बीच लोगों की सुरक्षा के लिए बंकर बनाए जा रहे हैं.

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ रही तनातनी का असर अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर देखा जा रहा है. पाकिस्तान सीमा पर लगातार फायरिंग कर रहा है और यहां पर रिहायशी इलाकों को टारगेट कर रहा है. 

जम्मू के सांबा जिले में करीब दर्जन भर ऐसे बंकर बनाए जा रहे हैं, जो न केवल सीमा से महज कुछ किलोमीटर दूर है बल्कि ऐसे इलाकों में बनाए जा रहे हैं, जहां आबादी ज्यादा है.

ठेकेदार ने क्या बताया?

सांबा जिले में बंकर बना रहे ठेकेदार हीरालाल का कहना है कि वह इस समय इस काम को युद्धस्तर पर कर रहे हैं और करीब 15 दिन में एक बंकर तैयार कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि यह बनाकर पाकिस्तान की किसी तरह की गोलीबारी को भी झेल सकते हैं और इनमें रह रहे लोगों की जान आसानी से बच सकती है. 

हीरालाल ने कहा, ''छत से लेकर दीवारें करीब एक फीट मोटी है. ईंटी और सीमेंट की मदद से बनाए जा रहे हैं. इन दीवारों और छत को बनाने के लिए सबसे मोटे सरिया इस्तेमाल हुआ है ताकि इन बंकरों को इतनी क्षमता दी जा सके कि वह पाकिस्तान के किसी भी हमले को झेल ले.''

हीरालाल बताते हैं कि फिलहाल सीमा पर ऐसे 12 बंकर बनाए जा रहे हैं, यह बंकर उन इलाकों में बनाए जा रहे हैं, जहां पर फिलहाल लोगों की जान बचाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है. उनका दावा है कि हर एक बंकर में दो कमरे और टॉयलेट है. इसके अलावा यहां खाना खाने की व्यवस्था की गई है. उन्होंने बताया कि हर बंकर में करीब 50 लोग रह सकते हैं. 

पहले से भी बने हैं बंकर

जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान से सटी लाइन ऑफ कंट्रोल और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हजारों ऐसे बंकर पहले ही बनाए गए हैं, जो किसी विपरीत स्थिति में आम लोगों की जान बचा सकते हैं. 

22 अप्रैल को कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है और जम्मू कश्मीर में बॉर्डर इलाकों में रह रहे लोग भी अब सरकार से पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग कर रहे हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारी बारिश के बीच वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, बैटरी कार सेवा प्रभावित, यात्रा पर पड़ेगा असर?
भारी बारिश के बीच वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, बैटरी कार सेवा प्रभावित, यात्रा पर पड़ेगा असर?
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
'कश्मीर के गतिरोध की सजा जम्मू नहीं भुगतेगा', उद्धव गुट ने की पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग
'कश्मीर के गतिरोध की सजा जम्मू नहीं भुगतेगा', उद्धव गुट ने की पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग
Vaishno Devi: कटरा में तेज बारिश, वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड, बैटरी कार सेवा बंद
कटरा में तेज बारिश, वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड, बैटरी कार सेवा बंद

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget