एक्सप्लोरर

उमर अब्दुल्ला गांदरबल सीट से लड़ेंगे चुनाव, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जारी की दूसरी लिस्ट

Jammu Kashmir Election 2024: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में उमर अब्दुल्ला समेत 32 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं.

Jammu Kashmir Assembly Election 2024: नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला जम्मू कश्मीर के गांदरबल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. नेशनल कॉन्फ्रेंस ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है. वहीं, तनवीर सादिक जदीबल से चुनाव लड़ेंगे.

जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (जेकेएनसी) ने आगामी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट में 32 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है. 

नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कहां से किसे दिया टिकट?

1. कंगन (एसटी)- मियां मेहर अली
2. गांदरबल- उमर अब्दुल्ला
3.हज़रतबल- सलमान अली सागर
4.खानयार- अली मोहम्मद सागर
5.हब्बा कदल- शमीमा फिरदौस
6.लाल चौक- अहसान परदेसी
7.चनापोरा- मुश्ताक गुरु
8.जदीबल- तनवीर सादिक
9.ईदगाह- मुबारक गुल
10.खान साहब- सैफ-उद-दीन भट्ट
11.चार-ए-शरीफ- अब्दुल रहीम राथर
12.चादूरा- अली मोहम्मद डार
13.गुलाब घर (एसटी)- एर. खुर्शीद
14.कालाकोट/सुंदरबनी- यशु वर्धन सिंह
15.नौशेरा- सुरिंदर चौधरी
16.बुधल (एसटी)- जाविद चौधरी
17.पुंछ हवेली- अजाज अहमद जान
18.मेंढर (एसटी)- जाविद राणा
19.करना- जाविद मिर्चल
20.त्रेहगाम- मीर सैफुल्लाह
21.कुपवाड़ा- नासिर असलम वानी (सोगामी)
22.लोलाब- कैसर जमशीद लोन
23.हंदवाड़ा- चौधरी मोहम्मद रमज़ान
24.सोपोर- इरशाद रसूल कार
25.राफियाबाद- जावीद अहमद डार
26.उरी- डॉ सज्जाद शफ़ी उरी
27.बारामूला- जाविद हुसैन बेघ
28.टंगमर्ग- फारूक अहमद शाह
29.पट्टन- जाविद रेयाज़ बेदार
30.सोनवारी- हिलाल अकबर लोन
31.गुरेज़ (एसटी)- नज़ीर अहमद गुरेज़ी
32.जम्मू उत्तर- अजय कुमार सधोत्रा

इससे पहले नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला की ओर से सोमवार (27 अगस्त) को पहली लिस्ट में पंपोर, पुलवामा, राजपोरा, शोपियां समेत 18 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नामों को ऐलान किया गया था. इसमें पार्टी ने दो हिंदू उम्मीदवारों के नामों की भी घोषणा की थी. रामबन से अर्जुन सिंह राजू और पैडेर-नागसानी से पूजा थोकुर को टिकट दिया.

NC की पहली लिस्ट में कौन-कौन उम्मीदवार?

सेवानिवृत्त जस्टिस हुसैन मसूदी - पंपोर
मोहम्मद खलील बंद - पुलवामा
मोहि-उद-दीन मीर - राजपोरा
शौकत हुसैन गनी - ज़ैनपोरा
शेख मोहम्मद रफी - शोपियां
सकीना इट्टू - डी.एच. पोरा
पीरजादा फिरोज अहमद - देवसर
चौधरी ज़फ़र अहमद - लारनू
अब्दुल मजीद लारमी - अनंतनाग पश्चिम
डॉ. बशीर अहमद वीरी - (बिजबेहरा)
रेयाज़ अहमद खान - अनंतनाग पूर्व
अल्ताफ अहमद कालू - पहलगाम
 मेहबूब इकबाल - भद्रवाह
खालिद नजीब सोहरवर्दी-डोडा
अर्जुन सिंह राजू - रामबन
सज्जाद शाहीन - बनिहाल
सज्जाद किचलू - किश्तवाड़
पूजा थोकुर - पैडेर-नागसानी

बता दें कि जम्मू कश्मीर में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग फॉर्मूले के मुताबिक नेशनल कॉन्फ्रेंस 51 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस 32 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. 5 सीटों पर दोस्ताना मुकाबला होगा. वहीं, माकपा और जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी (जेकेएनपीपी) एक-एक सीट पर अपने प्रत्याशी उतारेगी.

ये भी पढ़ें:

Farooq Abdullah: 'मैं खालिस्तानी भी हूं, पाकिस्तानी भी हूं और...', फारूक अब्दुल्ला ने ऐसा क्यों कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर: गुरेज में सेना की पहल ने बदली तस्वीर, महिलाओं को मिला कारोबार
कश्मीर: गुरेज में सेना की पहल ने बदली तस्वीर, महिलाओं को मिला कारोबार
NC के नाराज विधायक मान जाएंगे! फारूक और उमर अब्दुल्ला 2-3 दिनों में करेंगे बैठक
NC के नाराज विधायक मान जाएंगे! फारूक और उमर अब्दुल्ला 2-3 दिनों में करेंगे बैठक
नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता मुबारक गुल का यूटर्न! पार्टी छोड़ने के फैसले पर सस्पेंस
नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता मुबारक गुल का यूटर्न! पार्टी छोड़ने के फैसले पर सस्पेंस
CM उमर अब्दुल्ला की मुश्किलें बढ़ीं, NC के 10 विधायकों ने की दूसरी गुप्त बैठक
CM उमर अब्दुल्ला की मुश्किलें बढ़ीं, NC के 10 विधायकों ने की दूसरी गुप्त बैठक

वीडियोज

US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump
Chitra Tripathi: 'हैट्रिक' पर योगी 'ओके'...शुभ-अशुभ में फंसे अखिलेश! | UP Election | Akhilesh Yadav
UP Elections 2027: Akhilesh Yadav का चुनाव लड़ने से इनकार...BJP ने किया पलटवार! | Chaar Ki Chaal

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
Embed widget