एक्सप्लोरर

किश्तवाड़ त्रासदी में 55 लोगों की मौत की पुष्टि, CM उमर अब्दुल्ला बोले- 'किसी जान की कीमत...'

Kishtwar Cloudburst News: किश्तवाड़ में बादल फटने की घटना पर CM उमर अब्दुल्ला ने कहा कि 70-80 लोग अभी भी लापता हैं. 100 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिनमें से कुछ को जम्मू के अस्पताल में भर्ती कराया गया

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में गुरुवार (14 अगस्त) को बादल फटने की घटना के बाद भारी तबाही हुई है. शनिवार (16 अगस्त) को लगातार तीसरे दिन बचाव और राहत अभियान जारी है. सीएम उमर अब्दुल्ला ने बताया कि किश्तवाड़ के चिशोती इलाके में भीषण आपदा में अब तक 55 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. 70-80 लोग अभी भी लापता हैं. सीएम अब्दुल्ला ने ये भी कहा कि हर संभव मदद का प्रयास कर रहे हैं लेकिन किसी जान की आप कीमत लगा नहीं सकते हैं.

किश्तवाड़ में बादल फटने की घटना पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मीडिया से बातचीत में कहा, "कई लोगों की जान चली गई है और कई लोग अभी भी लापता हैं. लगभग 55 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 100 से ज़्यादा लोग घायल हैं, जिनमें से कुछ को इलाज के लिए जम्मू के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है."

70 से 80 लोग अभी भी लापता- उमर अब्दुल्ला

मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने शनिवार को इस त्रासदी से प्रभावित इलाकों का दौरा किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की. उन्होंने बताया, ''70 से 80 लोग अभी भी लापता हैं. ये नंबर बदलता रहेगा. जब मैं वहां से वापस आ रहा था तो खबर आई कि डैम साइट पर एक लाश मिली है. ये बादल फटने के बाद सैलाब में बह गए थे. हालात अभी काफी मुश्किल हैं. हमारी कोशिश है कि जितना हो सके रेस्क्यू का काम हम करेंगे. हम ये भी कोशिश करेंगे कि जितने लोग लापता हैं, उनकी रिकवरी हो. उसके बाद राहत एवं पुनर्वास का काम हो.   

किसी जान की आप कीमत लगा नहीं सकते- उमर अब्दुल्ला

सीएम ने आगे कहा, ''कई घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं और उन तक भी राहत पहुंचाने का काम जारी है. त्रासदी में बहुत अधिक माली नुकसान हुआ है. जानी नुकसान का तो कोई मुआवजा दे नहीं सकते, थोड़ी सी उनकी मदद करते हैं. किसी जान की आप कीमत लगा नहीं सकते हैं. हमारी आज भी कोशिश है कि अगर हम कुछ कीमती जानें बचा सकें तो करेंगे और उसके बाद रिकवरी का काम है.''

हम पीड़ितों के साथ हैं- उमर अब्दुल्ला

CM उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हम पीड़ितों के साथ हैं, उनके दुख दर्द को समझते हैं. ये बहुत ही अफसोसजनक वाकया हुआ है, लेकिन इस मुश्किल दौर में हुकूमत उनके साथ है. जितना हम कर सकेंगे, उनके लिए हम करेंगे.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव पर घमासान, 2027 तक टलने का खतरा
जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव पर घमासान, 2027 तक टलने का खतरा
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget