एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: सूफी संत की दरगाह पर मनाया योग दिवस तो भड़के उमर अब्दुल्ला, कहा- 'फोटो खिंचवाने के लिए...'

Omar Abdullah on Yoga Day: जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला सहित कुछ नेताओं ने दरगाह पर योग दिवस मनाए जाने को लेकर आपत्ति जाहिर की है. इसको लेकर उन्होंने खुलकर बयान दिया है.

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने बडगाम जिले में एक पवित्र दरगाह के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Day of Yoga) कार्यक्रम आयोजित करने की आलोचना करते हुए इसे ‘तस्वीर खिंचवाने का अवसर’ बताया. सेना ने बुधवार को शासन के साथ मिलकर मध्य कश्मीर के बडगाम जिला स्थित चरार-ए-शरीफ में शेख-उल-आलम और आलमदार-ए-कश्मीर के नाम से मशहूर सूफी संत शेख नूर-उद-दीन-नूरानी की दरगाह के प्रांगण में स्कूली छात्रों के लिए एक योग सत्र का आयोजन किया था.

नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने इस कार्यक्रम पर ट्वीट के जरिए प्रतिक्रिया दी, 'हमारे सबसे श्रद्धेय संतों में से एक को जिस जगह पर दफनाया गया था, उसका इस्तेमाल योग दिवस पर तस्वीरें खिंचवाने के अवसर के आयोजन स्थल के रूप में किया गया.' श्रीनगर के महापौर जुनैद अजीम मट्टू ने भी इस कार्यक्रम पर आपत्ति जताते हुए इसे ‘पूरी तरह मूर्खतापूर्ण’ बताया. 

जुनैद मट्टू ने बताया मूर्खतापूर्ण विचार
जुनैद मट्टू ने ट्वीट किया, 'शेख-उल-आलम, शेख नूर-उद-दीन नूरानी की मजार पर दिखावा पूरी तरह मूर्खतापूर्ण, अविवेकपूर्ण विचार है. मैं पूरी तरह योग के पक्ष में हूं लेकिन यह काफी आपत्तिजनक है. धार्मिक महत्व के स्थानों पर अत्यधिक संवेदनशीलता के साथ व्यवहार किया जाना चाहिए.' सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता ताहिर पीरजादा ने कहा कि यह लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का सोचा-समझा प्रयास है.

योग दिवस पर जम्मू से लेकर श्रीनगर तक हुए आयोजन
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग उम्र वर्ग के लोगों ने उत्साह के साथ योग दिवस कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था. श्रीनगर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने योग कार्यक्रम में शरीक हुए. जबकि जम्मू में केंद्रीय मंत्री जितेंद सिंह आम लोगों के साथ योग करते नजर आए. सीमा पर तैनात जवानों ने भी योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया. इसके अलावा भारत-पाक सीमा से सटे जिला मुख्यालय में खेल मैदान में आयोजित योग कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा. यहां बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों, शिक्षकों, खिलाड़ियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया.

य़े भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: विपक्षी एकता पर गुलाम नबी आजाद का बड़ा दावा, कहा- नहीं होगा कोई लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर फारूक अब्दुल्ला बोले, '...स्थिति खराब होगी'
छात्र आंदोलन पर फारूक अब्दुल्ला बोले, '...स्थिति खराब होगी'
जम्मू में भारी बारिश का अलर्ट! बाढ़ में युवक बहा, डोडा में सभी स्कूल बंद
जम्मू में भारी बारिश का अलर्ट! बाढ़ में युवक बहा, डोडा में सभी स्कूल बंद
बारामूला में घिनौनी वारदात, दोस्त के साथ घूमने आई लड़की का गैंगरेप
बारामूला में घिनौनी वारदात, दोस्त के साथ घूमने आई लड़की का गैंगरेप
जम्मू-कश्मीर में दो जगह फटे बादल, मौसम के लिहाज से 48 घंटे भारी 
जम्मू-कश्मीर में दो जगह फटे बादल, मौसम के लिहाज से 48 घंटे भारी 

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget