एक्सप्लोरर

पाकिस्तान की गीदड़भभकी पर फारूक अब्दुल्ला का जवाब, 'तुम्हारे पास न्यूक्लियर पावर है तो...'

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद फारूक अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना पूर्ण समर्थन दिया है. उन्होंने कहा कि अब पीएम को तय करना है कि वह क्या करना चाहते हैं.

Farooq Abdullah on Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा है, ''हमने पूरा समर्थन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दे रखा है. इसके बाद तो हमसे कोई सवाल नहीं होना चाहिए. अब प्रधानमंत्री जानें, उन्हें जो काम करना है करें.''

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए फारूक अब्दुल्ला ने यह बयान दिया. उन्होंने इससे पहले पाकिस्तान को चेतावनी भी दी थी कि अगर दुश्मनी पालना चाहते हो तो हम भी तैयार हैं.

पाकिस्तान की गीदड़भभकी पर फारूक अब्दुल्ला का जवाब
पाकिस्तान ने भारत को गीदड़भभकी देते हुए कहा कि उसके पास न्यूक्लियर पावर है. इसके जाब में फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "वो तो हमारे पास भी है और उनसे पहले से है. मुझे अटल बिहारी वाजपेयी के समय का याद आता है, जब मैं उनके साथ पोखरन गया था, तो उन्होंने वहां कहा था कि हम लोग कभी इसका इस्तेमाल नहीं करेंगे, जब तक कोई और हमें मजबूर नहीं करेगा."

'हिन्दुस्तान कभी पहले आक्रमण नहीं करता'
फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "हिन्दुस्तान ने कभी भी पहले आक्रमण नहीं किया है. हमेशा दूसरों ने शुरू किया और हमने जवाब दिया है. आज भी हम लोग न्यूक्लियर ताकत इस्तेमाल नहीं करेंगे, लेकिन अगर वह इस्तेमाल करना चाहेंगे तो हमारे पास भी ताकत है. "

दुनिया पाकिस्तान के साथ नहीं
वहीं, फारूक अब्दुल्ला ने यह भी कहा था कि पाकिस्तान को यह पता चलना चाहिए कि दुनिया उसके साथ नहीं है. जब तक उसे यह पता न लगे, तब तक कुछ नहीं होगा. जानकारी के लिए बता दें कि 22 अप्रैल 2025 को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकियों ने कायराना हरकत दिखाते हुए 26 लोगों की जान ले ली थी, जिनमें से 24 भारतीय और दो विदेशी नागरिक थे. उनसे पहले धर्म पूछा और उनके हिन्दू होने पर उन्हें मार दिया गया. भारत अब इसका मुंहतोड़ जवाब देगा.

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान इन्होंने राजनीति, क्राइम और हेल्थ-लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी न्यूज के डिजिटल विंग में अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा को इतिहास, साहित्य और कविताएं पढ़ने में रुचि है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में फिर गुपकार गठबंधन की चर्चा, महबूबा मुफ्ती बोलीं, 'अब फिर से उसी तरह का...'
जम्मू-कश्मीर में फिर गुपकार गठबंधन की चर्चा, महबूबा मुफ्ती बोलीं, 'अब फिर से उसी तरह का...'
Budgam News : ASI की 12 साल की बेटी से रेप-हत्या पर आक्रोश, 4 संदिग्ध हिरासत में, SIT करेगी जांच
बडगाम: ASI की 12 साल की बेटी से रेप-हत्या पर आक्रोश, 4 संदिग्ध हिरासत में, SIT करेगी जांच
Jammu Weather: 40°C पार तापमान में स्कूल जाने को मजबूर छात्र, अभिभावकों ने की छुट्टियों की मांग
जम्मू में 40°C पार तापमान में स्कूल जाने को मजबूर छात्र, अभिभावकों ने की छुट्टियों की मांग
Weather Live Updates: लखनऊ में भीषण गर्मी से राहत देने के लिए अनोखा फैसला, राजस्थान में इस हफ्ते के लिए अलर्ट जारी
लखनऊ में भीषण गर्मी से राहत देने के लिए अनोखा फैसला, राजस्थान में इस हफ्ते के लिए अलर्ट जारी

वीडियोज

Sansani | Coimbatore News: एकतरफा प्यार का 'बमबाज' दिलजला! | CCTV | Breaking News | Crime News
Coimbatore News | Breaking News: एकतरफा प्यार में युवती के घर के अंदर फेंका बम... | ABP News
Bharat Ki Baat | UP Power Crisis : लखनऊ में सबस्टेशन पर जनता का भारी हंगामा | CM Yogi | Akhilesh
Chitra Tripathi | US-Iran War: डील के दावों के बीच Trump ने दिखाई बम की तस्वीर | Hormuz
Petrol Price Hike | Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई का सीधा हमला, जनता में आक्रोश | Petrol Price

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शांति दूत बना पाकिस्तान अब बन सकता है ‘खलनायक’! ट्रंप के अब्राहम अकॉर्ड्स से फंस गए शहबाज
शांति दूत बना पाकिस्तान अब बन सकता है ‘खलनायक’! ट्रंप के अब्राहम अकॉर्ड्स से फंस गए शहबाज
बांकीपुर सीट से उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर? बोले- 'अगर BJP को हराना है तो...'
बांकीपुर सीट से उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर? बोले- 'अगर BJP को हराना है तो...'
'कितने गंदे कमेंट, वो...' किस पर भड़की श्रेयस अय्यर की बहन? IPL में बनाए वीडियो पर भी दी सफाई
'कितने गंदे कमेंट, वो...' किस पर भड़की श्रेयस अय्यर की बहन? IPL में बनाए वीडियो पर भी दी सफाई
4 मिनट 7 सेकंड का 21 साल पुराना रोमांटिक सॉन्ग, 30 मिनट में हुआ था तैयार, तपती गर्मी में शूट हुआ था किसिंग सीन
4 मिनट 7 सेकंड का 21 साल पुराना रोमांटिक सॉन्ग, 30 मिनट में हुआ था तैयार, तपती गर्मी में शूट हुआ था किसिंग सीन
मिडिल ईस्ट संकट के बीच पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर आया निर्मला का बयान, जानें क्यों बोलीं 3F पर करें फोकस
मिडिल ईस्ट संकट के बीच पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर आया निर्मला का बयान, जानें आगे क्या होगा
दिल्ली के तीन बड़े अस्पतालों की कमान संभाल रहीं महिला डॉक्टर, जानें कैसे पहुंचीं इस मुकाम तक
दिल्ली के तीन बड़े अस्पतालों की कमान संभाल रहीं महिला डॉक्टर, जानें कैसे पहुंचीं इस मुकाम तक
इंसानी शरीर की सीमा पर पहुंची गर्मी!” WHO की पूर्व वैज्ञानिक की चेतावनी- हीटवेव अब बन सकती है जानलेवा
इंसानी शरीर की सीमा पर पहुंची गर्मी!” WHO की पूर्व वैज्ञानिक की चेतावनी- हीटवेव अब बन सकती है जानलेवा
रात के अंधेरे में चमकी ‘सीमा की लकीर’! आसमान से दिखा भारत-पाक बॉर्डर का हैरान कर देने वाला नजारा
रात के अंधेरे में चमकी ‘सीमा की लकीर’! आसमान से दिखा भारत-पाक बॉर्डर का हैरान कर देने वाला नजारा
Embed widget