एक्सप्लोरर

फारूक अब्दुल्ला ने पाकिस्तान को दी चेतावनी , 'अगर दुश्मनी में रहना चाहते हो तो तुम भी...'

Farooq Abdullah on Pakistan: फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि आतंक हमें स्वीकर नहीं है. ये पाकिस्तान को भी खत्म कर रहा है और हमें भी खत्म कर रहा है.

पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने पाकिस्तान को खरी-खोटी सुनाई. उन्होंने कहा कि हमने हर वक्त कहा है कि आतंकवाद हमें कबूल नहीं है. आतंकवाद आपको (पाकिस्तान) भी खत्म कर रहा है और हमको भी खत्म कर रहा है.

'उनको ये समझना चाहिए...'

पूर्व सीएम ने कहा, "इसलिए ये वक्त आ गया है कि उनको (पाकिस्तान) को ये समझना चाहिए. मुंबई पर हमला हुआ कहा हमने नहीं किया फिर साबित हुआ कि उन्होंने किया. पठानकोट पर हमला हुआ, उन्होंने किया. उरी पर हुआ, उन्होंने किया. क्या-क्या बताऊं, कहां-कहां नहीं उन्होंने हमला किया. करगिल में उन्होंने युद्ध किया. मैं मुख्यमंत्री था."

'अगर दुश्मनी में रहना चाहते हो तो...'

फारूक अब्दुल्ला ने आगे कहा, "जब वो (पाकिस्तान) हारने लगे तो प्रेसिडेंट क्लिंटन के पास गए कि हमें दो हफ्ते दे दीजिए कि हम अपना सामान निकाल लें. मान गए कि उन्होंने हमला किया. भाई, वक्त आ गया है. अगर दोस्ती में रहना चाहते हो तो फिर ये चीज नहीं चलेगी. ये खत्म करना पड़ेगा. अगर दुश्मनी में रहना चाहते हो तो फिर हम भी तैयार हैं, तुम भी तैयार हो." 

'पाकिस्तान को ये पता चलना चाहिए, दुनिया उसके साथ नहीं'

इससे पहले फारूक अब्दुल्ला ने पाकिस्तान को लेकर कहा था कि जब तक पाकिस्तान को ये पता न लगे कि दुनिया उसके साथ नहीं है तब तक कुछ नहीं होगा. कपिल सिब्बल से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि हमें अपने दोस्तों को साथ लाना होगा.

बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन घाटी में आतंकियों ने धर्म पूछ-पूछकर पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई जिसमें दो विदेशी नागिरक भी शामिल थे. 

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव पर घमासान, 2027 तक टलने का खतरा
जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव पर घमासान, 2027 तक टलने का खतरा
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget