एक्सप्लोरर

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर में बढ़ती आतंकी घुसपैठ पर फारूक अब्दुल्ला बोले- ‘वे सभी हमारे...’

Jammu-Kashmir News: नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर में बढ़ती आतंकी घुसपैठ पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि हमें धर्म, क्षेत्र और जाति के भेदभाव के बिना एकजुट होना होगा.

Jammu-Kashmir Latest News: जम्मू-कश्मीर में भारी सैन्य तैनाती के बावजूद सीमापार से आतंकवादियों की घुसपैठ बढ़ती जा रही है. आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने चिंता जताई है. अब्दुल्ला ने चेनाब घाटी के किश्तवाड़ जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा सीमाओं पर इतनी सेना तैनात है, जो मुझे लगता है कि किसी अन्य देश में नहीं है, लेकिन फिर भी वे (आतंकवादी) इस तरफ घुसपैठ कर रहे हैं. जैसे वे सभी हमारे विनाश के लिए एकजुट हैं.

बता दें कि जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री अब्दुल्ला घाटी के दौरे पर हैं, जिसमें डोडा और रामबन जिले भी शामिल हैं. उनका यह सप्ताहभर का दौरा पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क बनाने और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए मजबूत तैयारी सुनिश्चित करने के लिए है.

‘मुठभेड़ की घटनाओं से लोगों की चिंता बढ़ रही है’
पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू कश्मीर के विभिन्न इलाकों से आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ की खबरें आ रही हैं, जिससे लोगों में चिंता बढ़ रही है. पार्टी के पदाधिकारियों के बीच एकजुटता का आह्वान करते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता सबसे खराब उत्पीड़न का सामना कर रहे हैं, जिसका मुकाबला केवल एकजुट प्रयासों से ही किया जा सकता है. उन्होंने कहा, "हमें धर्म, क्षेत्र, जाति और पंथ के आधार पर किसी भी भेदभाव के बिना जम्मू कश्मीर के भविष्य के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से एकजुट होना होगा."

फारूक अब्दुल्ला ने सुरक्षाबलों पर गंभीर आरोप लगाया
फारूक अब्दुल्ला ने घुसपैठ के लिए आंतकियों और सुरक्षाबलों की कथित मिलीभगत को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि सीमा पर बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती की गई है. उसके बाद भी आंतकी घुसपैठ कर रहें है. हमारी बर्बादी के लिए सब मिले हुए हैं. पूर्व सीएम के बयान पर डीजीपी आरआर स्वैन ने आपत्ति जताई है.  

यह भी पढ़ें: 'केंद्र सरकार को पूरे देश को...', घुसपैठ और ड्रग्स तस्करी को लेकर फारूक अब्दुल्ला का हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoJK का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला बोले, 'मैं प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से...'
PoJK का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला बोले, 'मैं प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से...'
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर जारी, अब माता वैष्णो देवी की यात्रा अस्थाई रूप से स्थगित
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर जारी, अब माता वैष्णो देवी की यात्रा अस्थाई रूप से स्थगित
जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने की मांग तेज, NC ने किया प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता
जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने की मांग तेज, NC ने किया प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता
जम्मू: वैष्णो देवी भवन के पास अश्लील हरकत पर दो आरोपियों को हिरासत में लिया, बाकी की तलाश जारी
जम्मू: वैष्णो देवी भवन के पास अश्लील हरकत पर दो आरोपियों को हिरासत में लिया, बाकी की तलाश जारी

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget