एक्सप्लोरर

'लगातार तीसरे शुक्रवार नजरबंद', मीरवाइज उमर फारूक ने CCTV वीडियो जारी कर किया दावा

Jammu Kashmir News: मीरवाइज पिछले तीन शुक्रवार से यह दावा कर रहे हैं कि उन्हें जामा मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ने नहीं जाने दिया जा रहा है. इसको लेकर उन्होंने सख्त टिप्पणी की है.

Srinagar News: हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के चेयरमैन मीरवाइज उमर फारूक (Mirwaiz Umar Farooq) ने शुक्रवार को दावा किया कि उन्हें एकबार फिर नजरबंद कर दिया गया है और उन्हें लगातार तीसरे सप्ताह जामा मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोका गया है. कश्मीर के मुख्य मौलवी मीरवाइज ने आरोप लगाया कि उन्हें श्रीनगर के नौहट्टा इलाके में मौजूद जामा मस्जिद में नमाज अदा करने से रोका गया है. हालांकि पुलिस की ओर से इन आरोपों पर कोई जवाब नहीं आया है. 

मीरवाइज ने अपने घर के बाहर का वीडियो जारी करते हुए ट्वीट किया, ''लगातार तीसरे शुक्रवार को जामा मस्जिद जाने से रोका गया है. कड़कड़ाती ठंड के बीच हजारों की संख्या में घाटी से बुजुर्ग, महिला, दिव्यांग, बच्चे और अन्य लोग जुट रहे हैं, ग्रैंड मस्जिद में अल्लाह के शब्द को सुनने के लिए बहुत स्नेह और श्रद्धा के साथ प्रतीक्षा कर रहे हैं.''

वाहन से उतरते दिखे सुरक्षाकर्मी

उन्होंने आगे लिखा कि ऐसे कदमों से लोगों में निराशा है. इससे उन सभी को कितनी पीड़ा और निराशा होती है जब सत्ता में बैठे लोग बल प्रयोग कर मुझे हिरासत में ले लेते हैं वे मुझे और घाटी के मुसलमानों को दिए जाने वाली तकलीफ के प्रति पूरी तरह से बेरहम होते हैं. मीरवाइज ने सीसीटीवी कैमरे में कैद वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. 33 सेकेंड के वीडियो में वाहन से सुरक्षाकर्मी उतरते दिख रहे हैं.

6 और 13 दिसंबर को भी की थी ऐसी ही शिकायत

यह वीडियो आज यानी 20 दिसंबर की सुबह 10.35 बजे का है. यह वीडियो संभवत: मीरवाइज के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे का है. मीरवाइज ने इसके पहले 13 दिसंबर और 6 दिसंबर को भी ऐसा ही पोस्ट लिखकर बताया था कि उन्हें जामा मस्जिद जाने से रोका जा रहा है. उन्होंने सीसीटीवी फुटेज भी शेयर किया था.

ये भी पढ़ें- भीषण शीतलहर की चपेट में कश्मीर, श्रीनगर में मौसम की सबसे सर्द रात दर्ज, पारा 4 डिग्री के नीचे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का ऐलान, इस दिन पार्टी और संसदीय सीट से देंगे इस्तीफा
NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का ऐलान, इस दिन पार्टी और संसदीय सीट से देंगे इस्तीफा
श्रीनगर में 800 साल पुराने मंदिर को मिला नया जीवन, मरम्मत में जुटे मुस्लिम
श्रीनगर में 800 साल पुराने मंदिर को मिला नया जीवन, मरम्मत में जुटे मुस्लिम
कश्मीर: शंकराचार्य मंदिर के रास्ते पर मजार को लेकर विवाद, BJP ने उठाए सवाल
कश्मीर: शंकराचार्य मंदिर के रास्ते पर मजार को लेकर विवाद, BJP ने उठाए सवाल
J&K: कैबिनेट विस्तार के बाद NC में कलह! इन नेताओं के समर्थकों ने जताई नाराजगी
J&K: कैबिनेट विस्तार के बाद NC में कलह! इन नेताओं के समर्थकों ने जताई नाराजगी

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget