एक्सप्लोरर

Mann Ki Baat: जम्मू-कश्मीर के मोहम्मद मानशाह की पीएम मोदी ने की तारीफ, क्या है उपलब्धि?

Mohammad Manshah: जम्मू-कश्मीर में गांदरबल के मोहम्मद मानशाह पिछले तीन दशकों से 'गोजरी' भाषा को संरक्षित करने के प्रयास में जुटे रहे हैं. वे गुज्जर बकरवाल समुदाय से आते हैं.

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (25 फरवरी) को 'मन की बात' कार्यक्रम के 110 वें एपिसोड में हिस्सा लिया. रेडियो के इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने कई गुमनाम नायकों का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि अनगिनत लोगों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करने के लिए निस्वार्थ प्रयास करते हुए देखना बहुत अच्छा लगता है. जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश और कर्नाटक में नागरिकों के प्रयास हर किसी को प्रेरित करते हैं. पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर के गांदरबल के रहने वाले मोहम्मद मानशाह की 'गोजरी' भाषा को संरक्षित करने को लेकर जमकर तारीफ की.

'मन की बात' कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के एक गुमनाम नायक मोहम्मद मानशाह का जिक्र करते हुए कहा कि गांदरबल के रहने वाले मोहम्मद मानशाह गोजरी भाषा को संरक्षित करने के काम में जुटे हैं. उनकी यह कोशिश सराहना के योग्य है.

क्या है मोहम्मद मानशाह की उपलब्धि?

जम्मू-कश्मीर में गांदरबल के मोहम्मद मानशाह पिछले तीन दशकों से 'गोजरी' भाषा को संरक्षित करने के प्रयास में जुटे रहे हैं. वे गुज्जर बकरवाल समुदाय से आते हैं, जो कि एक जनजातीय समुदाय है. उन्हें बचपन में पढ़ाई के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ा था. वो रोजाना 20 किमी की दूरी पैदल तय करते थे. इस तरह की चुनौतियों के बीच उन्हें मास्टर की डिग्री हासिल की और ऐसे में ही उनका अपनी भाषा को संरक्षित करने का संकल्प दृढ़ हुआ.

अरुणाचल और कर्नाटक के गुमनाम नायकों का जिक्र

इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के गुमनाम नायक बनवंग लोसू का जिक्र किया. तिरप के बनवंग लोसू एक शिक्षक हैं. इन्होंने स्थानीय ट्राइबल भाषा वांचों के प्रसार में अपना अहम योगदान दिया है. ये भाषा अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड और असम के कुछ हिस्सों में बोली जाती है. बनवंग लोसू ने लैंग्वेज स्कूल बनवाने का नेक काम किया हैं और आने वाली पीढ़ियों को इस भाषा से अवगत करा रहा है. इसके अलावा कर्नाटक के वेंकप अंबाजी सुगेतकर की भी पीएम ने तारीफ की. सुगेतकर एक बेहतर लोक गायक हैं और 1000 से अधिक गोंधली गाने गा चुके हैं. लोकगीतों के जरिए वो गोंधली भाषा की कहानियों का प्रचार-प्रसार करने में जुटे हैं.

ये भी पढ़ें: बिना ड्राइवर अचानक चल पड़ी मालगाड़ी, 70 किलोमीटर तक दौड़ी, वीडियो हुआ वायरल तो लोग बोले- OMG

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला
वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला
Gen-Z ने काटा बवाल तो CM उमर अब्दुल्ला बोले- ये 'जानता है मेरा बाप कौन है' का नया वर्जन
Gen-Z ने काटा बवाल तो CM उमर अब्दुल्ला बोले- ये 'जानता है मेरा बाप कौन है' का नया वर्जन
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर
श्रीनगर: 'CM उमर अब्दुल्ला ने BJP को दे दी क्लीन चिट', इल्तिजा मुफ्ती का तंज
श्रीनगर: 'CM उमर अब्दुल्ला ने BJP को दे दी क्लीन चिट', इल्तिजा मुफ्ती का तंज

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget