एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: कटरा-संगलदान के बीच विशेष लोकल ट्रेन शुरू, फंसे हुए यात्रियों को राहत

Katra To Sangaldan Local Train: उत्तर रेलवे ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने के कारण फंसे यात्रियों की सहायता के लिए कटरा और संगलदान के बीच एक विशेष लोकल ट्रेन सेवा शुरू की है.

उत्तर रेलवे ने उधमपुर जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण फंसे यात्रियों की सुविधा के लिए सोमवार को कटरा और संगलदान खंड के बीच विशेष लोकल ट्रेन सेवा शुरू की है. रियासी जिला स्थित माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन से संगलदान रेलवे स्टेशन (जिला रामबन) के बीच चलने वाली यह पहली लोकल ट्रेन है, जिसका उद्देश्य जम्मू और रामबन क्षेत्रों में राजमार्ग बंद होने के कारण फंसे सैकड़ों लोगों को आवागमन की सुविधा देना है. साथ ही इसका उद्देश्य इन इलाकों के छात्रों और कर्मचारियों की आवाजाही को भी सुगम बनाना है. कटरा और संगलदान के बीच दूरी 63 किलोमीटर है और यात्रियों से केवल 20 रुपये किराया लिया जाएगा.

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि आठ सितंबर से 12 सितंबर तक दो लोकल ट्रेन रियासी, बक्कल और डुग्गा स्टेशन के रास्ते इन दोनों स्टेशनों को जोड़ेंगी और वापसी में भी इसी मार्ग से चलेंगी.

ट्रेन सेवा संचालित करने का लिया निर्णय

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रशासन के अनुरोध पर रेलवे बोर्ड ने इलाके में फंसे यात्रियों, स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे मरीजों और अन्य लोगों की सुविधा के लिए पांच दिनों तक ट्रेन सेवा संचालित करने का निर्णय लिया. इसी क्रम में पहली ट्रेन सुबह 8:40 बजे कटरा से संगलदान के लिए रवाना हुई.’’

बड़ी संख्या में यात्री हैं फंसे

उन्होंने बताया कि पहले दिन 464 यात्री श्री माता वैष्णो देवी स्टेशन से संगलदान रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुए, जहां से ट्रेन अपराह्न दो बजे वापस आएगी. भूस्खलन के कारण रास्ते बंद होने से यह पांच डिब्बे वाली ट्रेन स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के लिए अहम साबित हो रही है. रियासी, जम्मू, रामबन, डोडा और किश्तवाड़ जिले में राजमार्ग और सड़कों के बंद होने के कारण बड़ी संख्या में यात्री फंसे हुए हैं.

कटरा से रामबन संगलदान तक शुरू की गई विशेष लोकल ट्रेन

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने रेलवे की इस पहल की प्रशंसा करते हुए ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उधमपुर के बाद सड़क संपर्क बंद होने के कारण कटरा से रामबन संगलदान तक शुरू की गई विशेष लोकल ट्रेन के माध्यम से आवश्यक सामान पहुंचाने की व्यवस्था की गई है.’’

उन्होंने कहा कि इसके बाद इन आवश्यक वस्तुओं को सड़क मार्ग से डोडा और किश्तवाड़ जिलों तक पहुंचाया जा सकेगा. सिंह ने कहा कि मौसम साफ है और राजमार्ग अधिकारी थरद और बाली नल्लाह पर राष्ट्रीय राजमार्ग को खोलने के लिए 24 घंटे काम कर रहे हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद है कि देर शाम तक यातायात शुरू हो सकता है.’’ केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ के बाद 26 अगस्त से रेल यातायात बाधित है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का ऐलान, इस दिन पार्टी और संसदीय सीट से देंगे इस्तीफा
NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का ऐलान, इस दिन पार्टी और संसदीय सीट से देंगे इस्तीफा
श्रीनगर में 800 साल पुराने मंदिर को मिला नया जीवन, मरम्मत में जुटे मुस्लिम
श्रीनगर में 800 साल पुराने मंदिर को मिला नया जीवन, मरम्मत में जुटे मुस्लिम
कश्मीर: शंकराचार्य मंदिर के रास्ते पर मजार को लेकर विवाद, BJP ने उठाए सवाल
कश्मीर: शंकराचार्य मंदिर के रास्ते पर मजार को लेकर विवाद, BJP ने उठाए सवाल
J&K: कैबिनेट विस्तार के बाद NC में कलह! इन नेताओं के समर्थकों ने जताई नाराजगी
J&K: कैबिनेट विस्तार के बाद NC में कलह! इन नेताओं के समर्थकों ने जताई नाराजगी

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget