एक्सप्लोरर

कटरा बंद के बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प, संघर्ष समिति के कई नेताओं को हिरासत में लिया

Jammu Kashmir News: श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा बनाए जा रहे रोपवे के खिलाफ कटरा बंद के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प हुई. पुलिस ने संघर्ष समिति के कई नेताओं को हिरासत में लिया.

Katra Bandh Update: श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा बनाए जा रहे रोपवे के खिलाफ कटरा बंद के दौरान बुधवार को पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प हुई. पुलिस ने श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति के कई नेताओं को हिरासत में लिया.

श्री माता वैष्णो देवी साइन बोर्ड द्वारा बनाए जा रहे रोपवे पर के खिलाफ कटरा बंद के पहले दिन पुलिस और श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच झड़प हुई. इस जगह के बाद पुलिस ने श्री माता वैष्णो देवी संगत समिति के करीब एक दर्जन से अधिक नेताओं को हिरासत में लिया.

कटरा में तनाव की स्थिति तब पैदा हो गई जब रोपवे को हटाए जाने की मांग को लेकर श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति के कार्यकर्ता और नेता शालीमार पार्क में इकट्ठा हुए. हजारों प्रदर्शनकारियों ने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के खिलाफ प्रदर्शन किया और इस रोपवे परियोजना को तुरंत बंद करने की मांग दोहराई.

वहीं पुलिस भी अतिरिक्त तैनाती के साथ शालीमार पार्क के आसपास सुबह से ही गश्त कर रही थी. इसी बीच प्रदर्शनकारियों ने शालीमार पार्क से कटरा के मुख्य बाजार तक एक प्रदर्शन निकाला गया, जिसे पुलिस ने शालीमर पार्क के बाहर ही रोक दिया.

यहीं पर प्रदर्शनकारियोंऔर पुलिस के बीच बहस शुरू हो गई जिसके बाद पुलिस ने एक दर्जन से ज्यादा संघर्ष समिति के नेताओं को हिरासत में लिया. इन नेताओं को जैसे ही हिरासत में लिया जा रहा था, संघर्ष समिति के अन्य कार्यकर्ता भी सड़कों पर पहुंच गए और उस पुलिस वाहन को घेर लिया जिसमें इन नेताओं को यहां से ले जाया जा रहा था. धक्कामुक्की ज्यादा बढ़ने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और उन्हें पुलिस वाहन के आसपास से खदेड़ा और प्रदर्शनकारियों के एक दर्जन से ज्यादा नेताओं को वहां से ले गई.

इसी बीच जम्मू कश्मीर के पूर्व एमएलसी जुगल किशोर शर्मा ने बताया कि प्रशासन पहले से ही माहौल खराब करने के लिए यहां पहुंचा था. उन्होंने आरोप लगाया कि संघर्ष समिति के नेताओं ने एक प्रदर्शन निकालने की अनुमति मांगी लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने संघर्ष समिति के नेताओं को हिरासत में ले लिया. जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि पुलिस की ऐसी कार्रवाई से वह डरने वाले नहीं है और यह आंदोलन और सशक्त होकर उबरेगा.

इसे भी पढ़ें: 'तीन सांसद, 50 विधायक फिर भी आरक्षण के मुद्दों की अनदेखी', नेशनल कॉफ्रेंस पर महबूबा मुफ्ती का हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन पहुंचे यात्रियों की भीड़, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन पहुंचे यात्रियों की भीड़, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन न मिलने से हजारों अमरनाथ श्रद्धालु परेशान, बोले- प्रशासन के भरोसे आए...
ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन न मिलने से हजारों अमरनाथ श्रद्धालु परेशान, बोले- प्रशासन के भरोसे आए...
बाबा बर्फानी के भक्तों का इंतजार खत्म, बेस कैंप से पवित्र गुफा के लिए श्रद्धालु रवाना; सुरक्षा सख्त
बाबा बर्फानी के भक्तों का इंतजार खत्म, बेस कैंप से पवित्र गुफा के लिए श्रद्धालु रवाना; सुरक्षा सख्त

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
UP Weather Today: यूपी में मानसून का असर, इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट
यूपी में मानसून का असर, इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट
ई- रिक्शा चालक अब नहीं होंगे परेशान, सरकार ने दिया BAT-BMS समेत 7 ऐप्स हटाने का नोटिस
ई- रिक्शा चालक अब नहीं होंगे परेशान, सरकार ने दिया BAT-BMS समेत 7 ऐप्स हटाने का नोटिस
Welcome To The Jungle BO Day 8: 'अल्फा' के आते ही घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये बड़ा रिकॉर्ड
8वें दिन घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
Explained: क्या आपकी गाड़ी के इंजन को सड़ा रहा इथेनॉल, पेट्रोलियम मंत्री के बयान पर क्यों सोचें- 'भराऊं या इंतजार करूं'?
क्या आपकी गाड़ी के इंजन को सड़ा रहा इथेनॉल, सरकार के बयान पर क्यों सोचें- 'भराऊं या सब्र करूं'?
सरकारी टीचर बनने का प्लान है? पहले जान लें कौन-सा कोर्स दिलाएगा नौकरी
सरकारी टीचर बनने का प्लान है? पहले जान लें कौन-सा कोर्स दिलाएगा नौकरी
Embed widget