एक्सप्लोरर

'तीन सांसद, 50 विधायक फिर भी आरक्षण के मुद्दों की अनदेखी', नेशनल कॉफ्रेंस पर महबूबा मुफ्ती का हमला

Reservation Policy: पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आरक्षण के मुद्दे पर नेशनल कॉफ्रेंस को घेरा. उन्होंने कहा कि एक साल से अधिक होने के बाद भी किसी सांसद ने अन्याय पर बात नहीं की.

Jammu Kashmir Politics: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) पर हमला बोला है. उन्होंने एनसी पर तीन सांसद और 50 विधायक होने के बावजूद योग्यता और आरक्षण के मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया.

प्रेस को संबोधित करते हुए महबूबा ने कहा, "मेरिट सबसे बड़ी क्षति बन गई है. छात्रों को यह सवाल करना पड़ रहा है कि मेहनत क्यों करें या खुद को योग्य बनाने का प्रयास क्यों करें जब उनकी मेहनत का परिणाम अवसरों में नहीं बदलता." उन्होंने योग्य उम्मीदवारों के लिए सीमित होते दायरे पर चिंता जताते हुए कहा कि चुनावी वादों के बावजूद मुद्दा अनसुलझा है.

पूर्व मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि संसदीय चुनावों में नेशनल कॉन्फ्रेंस पर लोगों ने भरोसा जताया था. उम्मीद थी कि एनसी के सांसद में समस्या को उठाएंगे. महबूबा ने कहा कि एक साल से अधिक का समय बीत चुका है और एक भी सांसद ने योग्यता आधारित उम्मीदवारों के साथ होने वाले अन्याय पर बात नहीं की.

उन्होंने आगे कहा कि युवाओं ने विधानसभा चुनावों में एनसी को भरपूर समर्थन दिया था, खासकर इस वादे के साथ कि आरक्षण प्रणाली को तर्कसंगत बनाया जायेगा और सभी के लिए न्याय सुनिश्चित होगा. उन्होंने कहा, "एनसी ने वादा किया था कि किसी के अधिकारों से समझौता नहीं होगा. लेकिन देखने में आ रहा है कि योग्य उम्मीदवारों की अनदेखी की हो रही है."

आरक्षण पर महबूबा मुफ्ती ने नेशनल कॉफ्रेंस को घेरा

महबूबा ने एनसी नेता उमर अब्दुल्ला से अदालत के फैसले का इंतजार किए बिना खुद समस्या का समाधान करने का आग्रह किया. उन्होंने जोर देकर कहा, "आपके पास इस समस्या को हल करने की शक्ति है. इसे अदालत के सामने क्यों रखा जाए? जनसंख्या के अनुसार आरक्षण दिया जाना चाहिए ताकि सभी के साथ न्याय हो सके."

पीडीपी अध्यक्ष ने मौजूदा स्थिति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जहां छात्र कभी नौकरी पाने की उम्मीद में स्कूल जाते थे, अब निराश हैं. उन्होंने प्रणाली में योग्यता और निष्पक्षता बहाल करने के लिए तत्काल उपायों की आवश्यकता पर जोर दिया. 

ये भी पढ़ें-

डाॅ भीमराव अंबेडकर पर बयान को लेकर बवाल जारी, बीजेपी बोली- कांग्रेस ने हमेशा उनका अपमान किया

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में कब होगा कैबिनेट का विस्तार? CM उमर अब्दुल्ला ने दिया अपडेट
जम्मू-कश्मीर में कब होगा कैबिनेट का विस्तार? CM उमर अब्दुल्ला ने दिया अपडेट
PoK में तनाव के बीच जम्मू जाएंंगे आर्मी चीफ, सीमावर्ती इलाकों का लेंगे जायजा
PoK में तनाव के बीच जम्मू जाएंंगे आर्मी चीफ, सीमावर्ती इलाकों का लेंगे जायजा
जम्मू कश्मीर: उद्धव गुट ने श्राइन बोर्ड से मांगा 10 साल का हिसाब, राम मंदिर का किया जिक्र
जम्मू कश्मीर: उद्धव गुट ने श्राइन बोर्ड से मांगा 10 साल का हिसाब, राम मंदिर का किया जिक्र
अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक, इस वजह से अगले आदेश तक रहेगी स्थगित
अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक, इस वजह से अगले आदेश तक रहेगी स्थगित

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
AIIMS Dual Kidney Transplant: सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
Embed widget