एक्सप्लोरर

Jammu-Vaishno Devi Helicopter: माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए खुशखबरी, इस दिन से शुरु होगी हेलीकॉप्टर सेवा, जानें किराया

Vaishno Devi Helicopter Service: माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड विशेष दर्शन के इच्छुक तीर्थयात्रियों के लिए 18 जून से जम्मू से सांझी छत हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करेगा. इसमें 2 तरह के पैकेज की सुविधा होगी.

Jammu Vaishno Devi Helicopter Service: माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है. तीर्थयात्रियों को जम्मू से मां वैष्णोदेवी के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की विशेष सुविधा दी जाएगी. विशेष दर्शन के इच्छुक तीर्थयात्रियों को शीघ्र सुविधा प्रदान करने के लिए श्राइन बोर्ड 18 जून, 2024 से जम्मू से सांझी छत हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करेगा. श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तरफ से इसके लिए दो पैकेज की पेशकश की गई है. 

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने कहा कि एसएमवीडीएसबी (SMVDSB) उन तीर्थयात्रियों के लिए जम्मू से सांझी छत (Jammu To Sanjhi Chhat) हेलीकॉप्टर सेवा शुरू कर रहा है जो एक दिन में दर्शन करना चाहते हैं.

श्राइन बोर्ड की तरफ से हेलीकॉप्टर सुविधा के लिए 2 पैकेज

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए श्राइन बोर्ड दो प्रकार के पैकेज पेश करेगा- पहला सेम डे रिटर्न (Same Day Return) और दूसरा नेक्स्ट डे रिटर्न (Next Day Return) का पैकेज है. मां के भक्तों को 'सेम डे रिटर्न' (एसडीआर) पैकेज के लिए प्रति व्यक्ति 35,000 रुपये खर्च करने होंगे. वहीं दूसरे पैकेज 'नेक्स्ट डे रिटर्न' (एनडीआर) में भक्तों को 50,000 रुपये प्रति व्यक्ति का खर्च आएगा. 

सेम डे रिटर्न और नेक्सट डे रिटर्न पैकेज में क्या?

अधिकारियों ने इस संबंध में विवरण साझा करते हुए कहा है कि एसडीआर यानी सेम डे रिटर्न पैकेज में तीर्थयात्रियों को पंछी हेलीपैड पहुंचने पर भवन तक बैटरी कार सेवा, एक विशेष दर्शन पर्ची, 'प्रसाद', भैरों मंदिर में प्रार्थना करने के लिए केबल कार के लिए प्राथमिकता टिकट की सुविधा दी जाएगी. पंछी हेलीपैड तक पहुंचने के लिए वापसी पर कार सेवा, और जम्मू हवाई अड्डे तक हेलीकॉप्टर की सवारी की सुविधा होगी.

श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने आगे कहा कि एनडीआर (NDR) यानी नेक्स्ट डे रिटर्न पैकेज में सभी एसडीआर (SDR) सुविधाओं के अलावा भवन और 'अटका आरती' के कमरे शामिल हैं. विशेष रूप से, हेलीकॉप्टर सेवा वर्तमान में केवल कटरा और सांझी छत के बीच उपलब्ध है, जिसका एक तरफ का किराया 2100 रुपये प्रति व्यक्ति है.

ये भी पढ़ें:

Reasi Terror Attack: आतंकी हमले पर सियासत शुरू, Omar Abdullah ने मोदी सरकार को घेरा | Jammu Kashmir

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में तनाव के बीच जम्मू जाएंंगे आर्मी चीफ, सीमावर्ती इलाकों का लेंगे जायजा
PoK में तनाव के बीच जम्मू जाएंंगे आर्मी चीफ, सीमावर्ती इलाकों का लेंगे जायजा
जम्मू कश्मीर: उद्धव गुट ने श्राइन बोर्ड से मांगा 10 साल का हिसाब, राम मंदिर का किया जिक्र
जम्मू कश्मीर: उद्धव गुट ने श्राइन बोर्ड से मांगा 10 साल का हिसाब, राम मंदिर का किया जिक्र
अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक, इस वजह से अगले आदेश तक रहेगी स्थगित
अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक, इस वजह से अगले आदेश तक रहेगी स्थगित
राजौरी: 10 दिन बंद रही सड़क, अस्पताल न पहु्ंचने पर युवती की मौत; अधिकारी पर गिरी गाज
10 दिन बंद रही सड़क, अस्पताल न पहु्ंचने पर युवती की मौत; अधिकारी पर गिरी गाज

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget