एक्सप्लोरर

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पहली बार WhatsApp से दर्ज की e-FIR, अपराध पर लगेगा लगाम!

Jammu-Kashmir News: जम्मू पुलिस ने पहली बार व्हाट्सएप के जरिए मिली शिकायत पर e-FIR दर्ज कर डिजिटल पुलिसिंग की दिशा में कदम बढ़ाया है. यह कदम अपराध नियंत्रण और त्वरित न्याय प्रणाली को और मजबूत करेगा.

Jammu-Kashmir Latest News: आमतौर पर पुलिस में शिकायत कराने के लिए थाने जाना पड़ता है, लेकिन अगर आपको ये कहा जाए कि अब आप पुलिस में शिकायत घर बैठे दर्ज करा सकेंगे तो आप हैरान रह जाएंगे. लेकिन ये सच है, अब जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए पहला e-FIR दर्ज किया है.

 जम्मू-कश्मीर में पुलिसिंग अब पूरी तरह हाई-टेक होने की दिशा में आगे बढ़ रही है. पहली बार, पुलिस ने व्हाट्सएप के जरिए मिली शिकायत पर इलेक्ट्रॉनिक प्रथम सूचना रिपोर्ट (e-FIR) दर्ज कर नई मिसाल कायम की है. यह कदम पुलिस के डिजिटलीकरण (Digitalization) की ओर बढ़ते कदमों और अपराध निवारण में तकनीक के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है.

जम्मू जिले के सतवारी पुलिस स्टेशन ने अपनी पहली ई-एफआईआर दर्ज की, जो कि संजय कुमार पुत्र चुनी लाल निवासी लोअर गादीगढ़ की शिकायत पर हुई. उन्होंने अपनी काले रंग की पल्सर बाइक (पंजीकरण संख्या JK0AP 7695) चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

व्हाट्सएप से शिकायत, तुरंत हुई कार्रवाई
शिकायतकर्ता के मुताबिक, जब वह अपनी बाइक को आइसक्रीम पार्लर के सामने पार्क कर खरीदारी करने गया, तो लौटने पर उसकी बाइक गायब थी. कई प्रयासों के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद संजय कुमार ने पुलिस को व्हाट्सएप के जरिए सूचना दी. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए FIR नंबर 43/2025 दर्ज की और भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 303 (2) बीएन के तहत मामला दर्ज किया. BNS की धारा 303 चोरी से जुड़ी है. 

डिजिटल पुलिसिंग की दिशा में क्रांतिकारी कदम 
यह कदम जम्मू पुलिस के डिजिटल और जन-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाता है. पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, यह नया प्रयोग अपराधों की तेज जांच और शिकायत निवारण में क्रांतिकारी बदलाव लाने की क्षमता रखता है.  

तकनीक से अपराध नियंत्रण होगा और मजबूत
जम्मू पुलिस का यह डिजिटल प्रयास नए आपराधिक कानूनों के तहत कानून प्रवर्तन प्रणालियों में तकनीक के बढ़ते एकीकरण को दर्शाता है. इससे तेज और अधिक सुलभ न्याय वितरण तंत्र को बढ़ावा मिलेगा. अब देखना यह होगा कि पुलिस इस प्रणाली को किस हद तक कारगर बना पाती है और अपराध नियंत्रण में यह कदम कितना प्रभावी साबित होता है.

ये भी पढ़ें - Jammu Kashmir: बीजेपी की विधायक शगुन परिहार का बड़ा दावा, 'जम्मू कश्मीर में धारा 370 अब...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव पर घमासान, 2027 तक टलने का खतरा
जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव पर घमासान, 2027 तक टलने का खतरा
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget