एक्सप्लोरर

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर जम्मू में उत्साह, शिवालयों में 'हर-हर महादेव' के नारों की गूंज

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि के अवसर पर जम्मू के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. भक्तों ने घंटों कतार में रहकर दर्शन किए. सुरक्षा के कड़े प्रबंध के साथ मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है.

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बुधवार (26 फरवरी) को जम्मू के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. महाशिवरात्रि के खास पर्व पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध भी किए गए, वहीं मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है. हर ओर मानों 'हर हर माहादेव' के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया है.

बुधवार तड़के से ही जम्मू के सभी प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालु जुटने लगे. भक्त भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए सुबह 4 बजे से ही लंबी-लंबी कतारों में लगने लगे. मंदिरों के अंदर तक जाने के लिए भक्तों को कई घंटे तक प्रतीक्षा करनी पड़ी, लेकिन उनकी आस्था और श्रद्धा में कोई कमी नहीं आई.

भीड़ नियंत्रण के लिए प्रवेश और निकास द्वार अलग
जम्मू के बड़े मंदिरों में भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष इंतजाम किए गए है. मंदिर प्रशासन और पुलिस बल ने मिलकर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकास मार्ग बनाए. इसके अलावा, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जम्मू पुलिस ने पहले से ही कई दिशा-निर्देश जारी किए थे.

संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि पर पैनी नजर
जम्मू पुलिस के DIG ने सुरक्षा को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए थे. साथ ही, आम नागरिकों से भी अपील की गई थी कि किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि पर तुरंत पुलिस को सूचना दें.

भगवान शिव के दर्शनों के लिए पहुंचे भक्तों ने इस बार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संतुष्टि जाहिर की है. श्रद्धालुओं का कहना था कि उन्हें भले ही जल चढ़ाने के लिए कुछ समय इंतजार करना पड़ा, लेकिन भीड़ के बावजूद मंदिरों में दर्शन करना सुखद अनुभव रहा. चारों ओर गूंजते 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के नारों ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व को और भी विशेष बना दिया.

ये भी पढ़ें - Jammu Kashmir News: कनाचक में हत्या के प्रयास के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव पर घमासान, 2027 तक टलने का खतरा
जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव पर घमासान, 2027 तक टलने का खतरा
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget