एक्सप्लोरर

J&K Lok Sabha Election: जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव लड़ने वाले पहले बाहरी व्यक्ति बने बलदेव, अनंतनाग से भरा पर्चा

Lok Sabha Elections: बलदेव कुमार ने दावा किया कि उन्होंने बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के आग्रह पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि वह पिछले 20 सालों से इन लोगों की सेवा कर रहे हैं.

Jammu Kashmir Lok Sabha Elections 2024: पंजाब (Punjab) निवासी बलदेव कुमार जम्मू-कश्मीर के बाहर से केंद्र शासित प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं. अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद से बाहरी दूसरे राज्यों के लोग केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव लड़ सकते हैं. इससे पहले जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1957 उन लोगों को पूर्ववर्ती राज्य में चुनाव लड़ने का अधिकार नहीं देता था, जो जम्मू-कश्मीर के स्थायी निवासी नहीं थे.

पंजाब के मोहाली के नया गांव इलाके के निवासी बलदेव कुमार (67 साल) ने शुक्रवार (19 अप्रैल) को अनंतनाग-राजौरी संसदीय क्षेत्र से एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. बता दें 7 मई को होने वाले चुनाव में बलदेव कुमार के साथ इस निर्वाचन क्षेत्र में 25 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं.  

बलदेव कुमार ने दावा किया कि उन्होंने बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के आग्रह पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है. उन्होंने  कहा कि वह पिछले 20 सालों से इन लोगों की सेवा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि 'मैंने 2014 की बाढ़ के दौरान लोगों के लिए काम किया, मैंने कई छात्रों की शिक्षा के लिए काम किया, मैंने कश्मीर के मरीजों को कई तरह की सुविधा प्रदान की है, जब वह इलाज के लिए पंजाब जाते हैं, तो उनके लिए रहने की व्यवस्था करता हूं.'

'लोगों के कहने पर लड़ रहा हूं चुनाव'
बलदेव कुमार ने कहा कि वह प्रशासन से पंजाब में विशेष रूप से मरीजों के लिए कश्मीर भवन बनाने का अनुरोध कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है. उन्होंने कहा कि लोगों ने मुझसे कहा कि मैं सत्ता में रहकर ही कश्मीर भवन बना सकता हूं, इसलिए मैंने चुनाव लड़ने का फैसला किया. वहीं जम्मू-कश्मीर के निवास प्रमाण पत्र के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरे पास कोई अधिवास नहीं है, क्योंकि मैं एक स्थान पर नहीं रहा हूं.

पांच चरणों में होगा मतदान
जम्मू-कश्मीर की पांच लोकसभा सीटों पर पांच चरणों में मतदान होगा. इसमें उधमपुर सीट पर 19 अप्रैल को वोटिंग हुई. यहां शुक्रवार शाम 5 बजे तक कुल 16.23 लाख पंजीकृत मतदाताओं में से अनुमानित 65 प्रतिशत वोटरों ने मतदान किया. वहीं, जम्मू सीट पर 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. अनंतनाग और राजौरी सीट पर 7 मई को मतदान तय किया. वहीं, श्रीनगर सीट पर 13 मई को वोटिंग होगी. बारामूला सीट पर सबसे आखिर में 20 मई को मतदान तय किया गया है.

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद इस केंद्र शासित प्रदेश में पांच लोकसभा सीटें शेष हैं. इसमें से दो पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का कब्जा है, तो वहीं 3 सीटों पर जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस (JKNC) काबिज है. 2019 से पहले यह राज्य था, जिसमें लद्दाख भी शामिल था. तब यहां 6 लोकसभा सीटें थीं. 

ये भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर में बड़ा हादसा, स्कूली बच्चों को ले जा रही नाव झेलम नदी में पलटी, 6 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसानों ने दिया देशभक्ति का संदेश, भारत-पाक सीमा से सटे इलाकों में निकाली तिरंगा रैली
किसानों ने दिया देशभक्ति का संदेश, भारत-पाक सीमा से सटे इलाकों में निकाली तिरंगा रैली
Jammu News: 'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने पर जश्न, चिनाब नदी में तिरंगा बोट रैली का आयोजन
'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने पर जश्न, चिनाब नदी में तिरंगा बोट रैली का आयोजन
सड़क या स्विमिंग पूल? रियासी में गड्ढे वाली रोड के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन
सड़क या स्विमिंग पूल? रियासी में गड्ढे वाली रोड के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन
कश्मीरी पंडितों को धमकी, हत्या करने की मंजूरी लेने के लिए ऑनलाइन पोल! शिकायत दर्ज
कश्मीरी पंडितों को धमकी, हत्या करने की मंजूरी लेने के लिए ऑनलाइन पोल! शिकायत दर्ज

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
SUV भी चाहिए और बचत भी? ये 5 CNG मॉडल देखें
SUV भी चाहिए और बचत भी? ये 5 CNG मॉडल देखें
Embed widget