एक्सप्लोरर

'सरकार बनने से पहले ही हथियार...', 370 पर उमर अब्दुल्ला के बयान पर बोले इंजीनियर रशीद

Jammu Kashmir Assembly Election Results 2024: उमर अब्दुल्ला जम्मू कश्मीर के सीएम बनने जा रहे हैं. सरकार बनाने से पहले जो बयान उन्होंने मीडिया को दिए हैं वह इंजीनियर रशीद को रास नहीं आया.

Jammu Kashmir Election Results: बारामूला से सांसद इंजीनियर रशीद (Engineer Rashid) ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के वाइस प्रेसिडेंट उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) पर जोरदार हमला बोला है. चुनाव में जीत मिलने के उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार के अंतर्गत अनुच्छेद 370 को बहाल नहीं किया जा सकता. इंजीनियर रशीद ने इसी को लेकर उमर पर तंज कसा है. इंजीनियर रशीद ने कहा कि उमर अब्दुल्ला में लड़ने की क्षमता नहीं है.

इंजीनियर रशीद ने कहा, ''उमर अब्दुल्ला ने सरकार बनने से पहले ही हथियार डाल दिया और कह दिया कि 370 हम वापस नहीं ला सकते. तो फिर तुमने इलेक्शन लड़ा ही क्यों? तुम्हें तो इसके लिए जद्दोजहद करनी चाहिए थी. उमर अब्दुल्ला में लड़ने की क्षमता नहीं है. ''

उमर अब्दुल्ला का इस मुद्दे पर देंगे साथ
उन्होंने आगे कहा, ''लोगों ने नेशनल कॉन्फ्रेंस को मजबूरी में वोट दिया क्योंकि उनके पास कोई विकल्प नहीं था. लोगों को पता है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस उनका भला नहीं करने वाली है. नेशनल कॉन्फ्रेंस को सिर्फ झूठ बोलने और फेक नेरेटिव के चलते वोट मिला.'' हालांकि इंजीनियर रशीद ने यह भी कहा कि उमर अब्दुल्ला से सियासी लड़ाई एक जगह है. लेकिन LG अगर बिना वजह पंगे लेंगे तो हम उमर के साथ खड़े होंगे.

महबूबा मुफ्ती को लेकर यह बोले इंजीनियर रशीद
सांसद इंजीनियर रशीद ने आगे कहा, ''सरकार की प्राथमिकता 370 और राज्य का दर्जा की होनी चाहिए. उमर अब्दुल्ला से पूछना चाहता हूं जिस दिन विधानसभा बैठेगी क्या 370 और 35 ए वापस लाने के लिए रेजोल्यूशन लाएंगे?'' इस चुनाव में महबूबा मुफ्ती की पीडीपी केवल तीन सीट ही जीत पाई. इस पर इंजीनियर रशीद ने कहा, ''महबूबा के साथ सिंपैथी है लेकिन मैडम और उनके वालिद साहब को घाटी में बीजेपी को लाने का श्रेय जाता है और इसी की सजा मिली.''

जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. कांग्रेस गठबंधन के साथ इसने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है. वहीं दूसरे नंबर पर यहां बीजेपी रही तो वहीं इंजीनियर रशीद के समर्थन वाले प्रत्याशियों को वोटरों ने ज्यादा तवज्जो नहीं दी.

ये भी पढ़ें - Jammu Kashmir Election Results: परिसीमन से जम्मू-कश्मीर में बढ़े बीजेपी के नंबर? जानिए- क्या कहते हैं आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा
सर्जियो गोर का बयान: PAK में US राजनयिक तलब, CM बोले, 'अब यह...'
सर्जियो गोर का बयान: PAK में US राजनयिक तलब, CM बोले, 'अब यह...'
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget