एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir Election Results: परिसीमन से जम्मू-कश्मीर में बढ़े बीजेपी के नंबर? जानिए- क्या कहते हैं आंकड़े

Jammu Kashmir Assembly Election Results 2024: जम्मू-कश्मीर में बीजेपी सत्ता में नहीं आ पाई लेकिन इसने अपने आंकड़े सुधार लिए हैं. ये आंकड़े उसके जम्मू रीजन में बढ़े हैं.

Jammu Kashmir Election Results: जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश में तब्दील किए जाने के बाद पहली बार यहां चुनाव कराए गए. यह चुनाव परिसीमन के बाद हुए. 2014 के चुनाव में जहां लद्दाख समेत 87 सीटों पर चुनाव हुए तो वहीं लद्दाख को अलग केंद्र शासित प्रदेश घोषित करने के बाद भी सीटों की संख्या बढ़ी और इस बार 90 सीटों पर चुनाव हुए. लेकिन इस परिसीमन का बीजेपी को फायदा हुआ या नुकसान? यही समझने की कोशिश करते हैं. 

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी ने परिसीमन के लिहाज से 2014 और 2024 दोनों में लगभग समान सीटें जीती हैं. केंद्र शासित प्रदेश में जम्मू रीजन के सीटों की संख्या 2014 में  67.6 प्रतिशत थी. 2024 में 67.4 प्रतिशत है. बीजेपी ने जम्मू रीजन में 30 में से 29 सीटें जीत ली हैं. परिसीमान के बाद जम्मू रीजन में सात अतिरिक्त सीट जोड़ी गई थी. जम्मू हिंदू बहुल क्षेत्र है. संभवत: यहां सीट बढ़ाने का फायदा बीजेपी को हुआ क्योंकि 2014 में वह केवल 25 सीटें ही जीत पाई थी. 

हालांकि कश्मीर रीजन में यह कोई सीट नहीं जीत पाई. 2014 में जम्मू कश्मीर में 30.1 प्रतिशत सीट जीती थी तो 2024 में यह बढ़कर 32.2 प्रतिशत हो गई. जम्मू के विभिन्न जिलों में हिंदुओं का वोट शेयर कठुआ में सबसे अधिक 93.4 प्रतिशत है. जम्मू में 91.7, उधमपुर 87.4, सांबा में 81.9, रियासी 45.6, डोडा में 40.6, किश्तवाड़ में 39.9, राजौरी में 24.4, रामबन में 16.9, और पूंछ में 3.0 प्रतिशत है.

जिलेवार बीजेपी ने जीतीं कितनी सीटें
2024 में बीजेपी ने कठुआ में 6 में से 5 सीटें जीतीं. जम्मू की 11 में 10, उधमपुर की 4 में से चार, सांबा की सभी तीन, रियासी की तीन में से दो, डोडा की तीन में से दो, किश्तवाड़ की तीन में से दो, राजौरी की पांच में से एक, रामबन और पूंछ में बीजेपी एक भी सीट नहीं जीत पाई. 

2014 में कैसा था जिलेवार प्रदर्शन
जबकि 2014 में परिसीमन से पहले कठुआ की 5 में से पांच, जम्मू की 11 में से 9, उधमपुर की तीन में से दो, सांबा की दो में से दो, रियासी की तीन में से एक, डोडा की दो में दो, किश्तवाड़ की दो में से एक, राजौरी की 4 में दो, रामबन की दो में एक सीट जीती थी. पुंछ में यह खाता नहीं खोल पाई थी. 

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में मुफ्ती का अस्तित्व खतरे में! पिछले चुनाव तक थी सबसे बड़ी पार्टी, अब मिलीं केवल 3 सीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर: भद्रवाह में नागरिक की मौत मामले पर NC सांसद आगा रुहुल्लाह ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग
कश्मीर: भद्रवाह में नागरिक की मौत मामले पर NC सांसद आगा रुहुल्लाह ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग
अमरनाथ यात्रा पर ब्रेक! IMD अलर्ट के बाद 19 जुलाई से दोनों मार्गों पर रोक, श्रद्धालुओं की एंट्री बंद
अमरनाथ यात्रा पर ब्रेक! IMD अलर्ट के बाद 19 जुलाई से दोनों मार्गों पर रोक, श्रद्धालुओं की एंट्री बंद
श्रीनगर में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 35.9 डिग्री से तपी वादी, अगले 48 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट
श्रीनगर में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 35.9 डिग्री से तपी वादी, अगले 48 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट
इंजीनियर रशीद NC के प्रदर्शन को दिया समर्थन, 21 जुलाई को करेंगे सांकेतिक भूख हड़ताल
इंजीनियर रशीद NC के प्रदर्शन को दिया समर्थन, 21 जुलाई को करेंगे सांकेतिक भूख हड़ताल

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget